Lagatar
Language : ENGLISH | URDU
शुभम संदेश : E-Paper
  • होम
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • चाईबासा
      • सरायकेला
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • रामगढ़
      • चतरा
      • गिरीडीह
      • कोडरमा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • ऑफबीट
  • आखर
  • ओपिनियन
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
No Result
View All Result
Lagatar
No Result
View All Result
Home Breaking News

बिना चालान बिके 18 लाख ट्रैक्टर बालू, 60 करोड़ का नुकसान

by Lagatar News
23/09/2022
in Breaking News, झारखंड न्यूज, दक्षिण छोटानागपुर, बड़ी खबर, रांची न्यूज़
  • कुल बालू घाटों की संख्या 41
  • 2015 से 2018 तक 14 की नीलामी
  • जिले में 27 नॉन वर्किंग घाट
  • 2019 के बाद नहीं हुई नीलामी

Vismay Alankar

Hazaribagh: जिले में अवैध बालू के कारोबार से सरकार को कम से कम 60 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. यह नुकसान पिछले 30 माह में हुआ है. बिना चालान के कम से कम 18 लाख ट्रैक्टर बालू का कारोबार हुआ. वैसे नुकसान इससे कहीं ज्यादा का हुआ है. हमने सिर्फ उन बालू घाटों का हिसाब किया है, जिसे सरकार ने कभी नीलाम किया था. अगर उन घाटों को भी शामिल किया जाए, जिसकी कभी निलामी नहीं हुई, तो नकुसान का आंकड़ा 100 करोड़ से ज्यादा होगा.

जानकारी के मुताबिक, जिले में वैसे 41 बालू घाट हैं, जिसकी नीलामी हो सकती है. वर्तमान में केवल 14 ऐसे घाट हैं, जिनकी नीलामी वर्ष 2015 से 2018 के बीच हुई थी. बाकी के 27 बालू घाट नॉन वर्किंग कंडीशन में हैं. इनमें से अधिकांश के नॉन वर्किंग होने के पीछे का कारण ग्रामसभा से घाटों को अनापत्ति नहीं दिया जाना है.

बड़कागांव में सबसे अधिक घाट

हजारीबाग जिले के सारे बालू घाट कुल 12 नदियों पर हैं. सभी बालू घाटों की खनन क्षमता लगभग 50 लाख 68 हजार 785 टन है, जबकि जून 2017 तक 5 लाख 13 हजार 90 टन बालू का खनन हो चुका था. बड़कागांव में 15, सदर प्रखंड में 6, कटकमदाग, दारू व दाढ़ी में 4 – 4,  बरही में 3 और कटकमसांडी, केरेडारी, विष्णुगढ़, बरकट्ठा व चुरचू में 1-1  घाट हैं.  जिले के अधिकांश बालू घाटों की नीलामी की अवधि फरवरी 2019 में ही समाप्त हो चुकी हैं. केवल बरही के भंडारों के एक घाट की अवधि फरवरी 2021 में समाप्त हुई है.

कहां कितना अवैध खनन व उठाव

जगह         ट्रैक्टर की संख्या  (अनुमानित)

बरही के गोरियाकरमा के विभिन्न घाटों से करीब 200 ट्रैक्टर

पुरहरा से                                करीब 100 से 150 ट्रैक्टर

पिंडारकोन सोकि से                 करीब  250 ट्रैक्टर

चौपारण के पेटातरी से              करीब 150 से 175 ट्रैक्टर

दनुआ से                                करीब 100 ट्रैक्टर

करंजुआ से                              करीब 25 से 30 ट्रैक्टर

चलकुसा और बरकट्ठा इलाके से    करीब 300 से 400 ट्रैक्टर

विष्णुगढ़, दारू, सदर, चुरचू इलाके से      करीब 150 से 200 ट्रैक्टर

इचाक, कटकमसांडी व कटकमदाग से      करीब 100 से 150 ट्रैक्टर

बड़कागांव, केरेडारी व चरही से                  करीब 300 से 400 ट्रैक्टर

हर दिन 2000 से अधिक ट्रैक्टर

आंकड़े चौंकाने वाले हैं. इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले में प्रति दिन 2000 से 2500 ट्रैक्टर बालू का रोज उठाव हो रहा है. एक ट्रैक्टर में 100 सीएफटी, यानी 3 टन वजन भर का बालू लोड रहता है. चूंकि फरवरी 2019 में ही सभी बालूघाट नीलामी की अवधि समाप्त हो चुकी है. इस कारण बालू का यह कारोबार अब बिना चलान के ही चल रहा है. सरकार को एक पैसा भी राजस्व के रूप में नहीं मिल रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह काम पिछले 30 माह से बिना रुके चल रहा है.

60 करोड़ के नुकसान के आंकड़े

एक दिन में बिना चलान ढ़ुलाई   2000 ट्रैक्टर

एक माह (30 दिन) में ढ़ुलाई      60 हजार ट्रैक्टर

30 महीने में ढ़ुलाई               18 लाख ट्रैक्टर

प्रति ट्रेक्टर सरकार को राजस्व      324 रुपये

18 लाख ट्रेक्टर बालू का राजस्व    58.32 करोड़ रुपये

घाटों पर किसका अवैध कब्जा

आंकड़े से स्पष्ट होता है कि हजारीबाग जिले में 58 करोड़ का राजस्व नुकसान हो चुका है. बालू घाटों की नीलामी न होने से अब इन घाटों पर वैसे लोगों का कब्जा है, जिन्हें या तो पहले इसकी नीलामी में वो घाट मिली थी या फिर जहां से उठाव हो रहा है, वहां के गांव के किसी दबंग व्यक्ति का. इन्हीं दो तरह के लोग इन ट्रेक्टरों से प्रति ट्रेक्टर 200 से 250 रुपये वसूलते हैं. इस रकम में से कई लोगों का हिस्सा बंटता है.जिसमें सरकारी पदाधिकारी से लेकर जन प्रतिनिधि तक शामिल हैं. खनन विभाग से जुड़े पदाधिकारियों की तो बल्ले-बल्ले है. कई घाटों पर ते जनप्रतिनिधियों का भी कब्जा है. उनके गुर्गे घाटों पर वसूली का काम देखते हैं. प्रशासन का टास्क फोर्स भी दिखावे के लिए कभी-कभार छापेमारी करती है. तभी तो यह धंधा बदस्तूर जारी रहता है.

Subscribe
Login
Notify of
guest
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

 

ShareTweetSend
Previous Post

सुबह की न्यूज डायरी।।23 सितंबर।।CM ने UPA MLA को दिया टास्क।।सर्वे: हेमंत 41 फीसदी लोगों की पसंद।।आउटसोर्स नियुक्ति पर HC की रोक।।सभी 14 सीटें जीतेगी BJP:वाजपेयी।।स्टार बॉक्सर इसियाह जोन्स की हत्या।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

Next Post

मजदूरों को 100 दिन रोजगार की गारंटी देने वाली मनरेगा योजना का हाल, एक दिन भी नहीं मिला काम, जिम्मेवार कौन ?

Related Posts

highcourt

रांची : एक करोड़ के इनामी रहे नक्सली नेता प्रशांत बोस की बेल पर HC में हुई सुनवाई

21/03/2023
गुमला : लूटपाट के दौरान चौकीदार के मां की हत्या,एक अपराधी पकड़ा गया

गुमला : लूटपाट के दौरान चौकीदार के मां की हत्या,एक अपराधी पकड़ा गया

21/03/2023

रांची: बच्चू यादव की बेल पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

21/03/2023

बजट सत्र : सरयू का आरोप, स्वास्थ्य मंत्री को सीएम का संरक्षण प्राप्त

21/03/2023

बजट सत्र : वेल में पहुंचकर मनीष जायसवाल ने फाड़ा कुर्ता, कहा – क्या इस राज्य में हिंदू होना अपराध है?

21/03/2023

फिलहाल जेल ही होगा प्रेम प्रकाश का ठिकाना, SC ने जमानत याचिका पर सुनवाई 26 अप्रैल तक टाली

21/03/2023
Load More
Next Post
manrega1

मजदूरों को 100 दिन रोजगार की गारंटी देने वाली मनरेगा योजना का हाल, एक दिन भी नहीं मिला काम, जिम्मेवार कौन ?

  • About Editor
  • About Us
  • Team Lagatar
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Epaper
  • Cancellation/Refund Policy
  • Contact Us
  • Pricing
  • Terms & Conditions
  • Sitemap

© 2022 Lagatar Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • सिमडेगा
      • गुमला
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • सरायकेला
      • चाईबासा
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • चतरा
      • रामगढ़
      • कोडरमा
      • गिरीडीह
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
  • ओपिनियन
  • हेल्थ
  • हाईकोर्ट
  • जानकारी
  • टेक – लगातार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • वीडियो
  • आखर
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • मौसम
  • बिटकॉइन
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • ऑफबीट
  • आप की आवाज़
  • आपके लेख
  • धर्म
  • E-Paper
wpDiscuz
0
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
| Reply