डीवीसी परिजनों के साथ है
Bermo: कोरोना काल में कोई वर्ग अछूता नहीं है. हर जगह इस महामारी ने लोगों को अपना शिकार बनाया है. कई संस्थानों में भी कर्मियों की कोरोना से मौत हुई है. इसमें पब्लिक सेक्टर कंपनी डीवीसी भी है.
सबसे अधिक मौत डीवीसी बोकारो थर्मल में हुई
बताया जाता है कि DVC के बोकारो थर्मल, मैथन, पुरूलिया, दुर्गापुर और चन्द्रपुरा सहित कोलकाता मुख्यालय में भी लोगों की मौत हुई है. सबसे अधिक डीवीसी बोकारो थर्मल में हुई है. इसमें कई कर्मचारियों की मौत हुई है साथ ही अधिकारी की भी मौत हुई है. इस संबंध में डीवीसी मुख्यालय द्वारा सूची भी जारी की गई है. बताया जाता है कि डीवीसी में 24 कर्मचारियों की मौत हुई है.
DVC बोकारो थर्मल के मुख्य अभियंता अभिमन्यु सिंह ने कहा कि डीवीसी परिवार के लिए बहुत ही दुखद घटना है. इस महामारी में डीवीसी ने अपने होनहार अधिकारी और कर्मचारियों को खोया है. इसके साथ ही उनके परिजनों ने भी अपनों को खोया है. संकट की इस घड़ी में पूरा डीवीसी परिवार मृतक के परिजनों के साथ है.
नंबर | मृतकों की सूची | तारीख |
1 | सुप्रीयो गुप्ता | 11.4.21 |
2 | सावन महाराजन | 8.4.21 |
3 | फिरोज अहमद | 15.4.21 |
4 | अजय कुमार सिन्हा | 15.4.21 |
5 | हेमलाल हेम्ब्रम | 19.4.21 |
6 | कुंती देवी | 22.4.21 |
7 | लाल बाबू | 26.4.21 |
8 | स्वपन राय | 29.4.21 |
9 | शशि भूषण सिंह | 1.5.21 |
10 | बिजमा देवी | 2.5.21 |
11 | रामप्यारे | 4.5.21 |
12 | कविन्द्र सिंह | 3.4.21 |
13 | अर्जुन मंडल | 9.5.21 |
14 | शंकर सिंह | 9.4.21 |
15 | सीमा कुमारी | 21.4.21 |
16 | मनोज कुमार सिंह | 17.4.21 |
17 | विनय कुमार श्रीवास्तव | 30.4.21 |
18 | राजेश कुमार | 30.4.21 |
19 | गिरिधर सिंह | 6.5.21 |
20 | अखिलेश पांडेय | 9.5.21 |
21 | डी भटटाचार्य | 25.4.21 |
22 | एम के पंडित | 26.4.21 |
23 | अरविंद दास | 30.4.21 |
24 | शंभू घोष | 8.5.21 |