Ranchi : हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो से ताल्लुक रखने वाले 30 मजदूरों ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के बेंटोंग से अपने वतन वापसी की गुहार लगाई है. प्रवासी मजदूरो के लिए कार्य करनेवाले सिकंदर अली के माध्यम से सभी मजदूरों ने भारत सरकार व झारखंड सरकार के नाम त्राहिमाम संदेश भेजा है.
चार महीने से वेतन नहीं मिलने से दाने-दाने को मोहताज
कंपनी की ओर से पिछले चार महीने का वेतन नहीं मिलने से दाने-दाने के लिए मोहताज हैं. बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंसे जाते हैं. पूर्व में पश्चिमी अफ्रीका के माली में 33 मजदूरों के फंसे होने के मामले सामने आया था. बताया गया कि इनलोगों को तीन वर्ष पूर्व 30 जनवरी 2019 को बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के तिसकोपी निवासी बासुदेव महतो और चेन्नई के एजेंट शिवम द्वारा तीन साल के एग्रीमेंट पर लीडमास्टर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसडीएन बीएचडी में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर भेज दिया गया था. तीन साल का एग्रीमेंट व वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है. वीजा अवधि खत्म होने की वजह से ये मजदूर गुलाम की तरह जिंदगी बसर कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला! 28 बैंकों को ABG शिपयार्ड ने लगाया 22,842 करोड़ का चूना
सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत
सभी मजदूरों ने बकाया राशि दिलाकर वापसी की गुहार लगायी है. सामाजिक कार्यकर्ता समाजसेवी सिकंदर अली बताते हैं यह पहला मौका नहीं है, जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंस जाते हैं. पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आये हैं, जिसमें दलाल द्वारा मजदूरों को ज्यादा रुपये कमाने का लालच देकर विदेशों में भेज दिया जाता है. राज्य के मजदूर जानकारी के अभाव में विदेश जाकर फंस जाते हैं. ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है.
फंसे मजदूरों में ये हैं हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ प्रखंड के निवासी
जगलाल महतो (चानो)
गोबिन्द महतो (चानो)
चेतलाल महतो (चानो)
भुनेश्वर महतो (चानो)
मनोज महतो (चानो)
लीलो महतो (चानो)
सुरेश महतो(मंगरो)
गिरघारी महतो (रखवा)
प्रकाश कुमार महतो (भेलवरा)
तिलेश्वर महतो (सपमरवां)
प्रदीप कुमार महतो (टुटकी)
ये हैं बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के निवासी
रोहित महतो (तिसकोपी)
प्रेमलाल महतो (तिसकोपी)
दशरथ महतो (तिसकोपी)
केशु महतो (तिसकोपी)
बासुदेव महतो(तिसकोपी)
विश्वनाथ महतो (तिसकोपी)
पुनीत महतो(बडकी सीधाबारा)
प्रेमचंद महतो (छोटकी सीधाबारा)
टुकामन महतो (चिलगो)
ये हैं बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के निवासी
दुलारचंद महतो (महुवाटांड)
भुनेश्वर कमार (महुवाटांड)
झरी कमार (महुवाटांड)
ये हैं गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के निवासी
बिनोद कुमार महतो (खेतको)
बासुदेव महतो (खेतको)
रामेश्वर महतो (खेतको)
बुधन महतो (खेतको)
ये हैं गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के निवासी
बुधदेव प्रसाद (मंगलुअहरा)
देवानंद महतो (सेवाटांड)
बिनोद महतो (घुटवाली
इसे भी पढ़ें – भाजपा हर हाल में पीड़ितों की मदद करेगी : बाबूलाल मरांडी