Koderma: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी एहतेशाम वकारीब ने पुलिसकर्मियों का फेरबदल किया है. एसपी ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिसकर्मियों का फेरबदल किया है. एसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने 32 पुलिस अवर निरीक्षक व सहायक अवर निरीक्षक पदाधिकारी को एक थाने से दूसरे थाने में पदस्थापित किया है.
इसे भी पढ़ें-घंटी आधारित शिक्षकों ने कैबिनेट के फैसले का किया विरोध, कहा- अवधि विस्तार के बजाय स्थायी करे सरकार
किसका कहां हुआ तबादला ?
पुलिस केन्द्र में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक धनेश्वर कुमार को सतगावां थाना, पुलिस अवसर निरीक्षक सतीश कुमार को डोमचांच थाना, कोडरमा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक श्यामकरण सिंह को सतगावां थाना, तिलैया थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक ओमप्रकाश राय एवं प्रेमसागर जालंधर को नियंत्रण कक्ष, तिलैया थाना में पदस्थापित महिला सहायक अवर निरीक्षक अनिता वाडा को महिला थाना, चंदवारा थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक सुखदेव मुर्मू, जयनगर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक मानी उरांव, डोमचांच थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक रामस्वरूप यादव, मरकच्चो थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक धनंजय बानरा, नवलसाही थाना पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक आशीष कुमार हादसा को नियंत्रण कक्ष, सहायक अवर निरीक्षक किशोर कुमार घोष को सतगांवा थाना से ढाब थाना, सहायक अवर निरीक्षक शिबू मुर्मू को नियंत्रण कक्ष, महिला थाना से सहायक अवर निरीक्षक पुनीता देवी को तिलैया थाना, तिलैया डैम ओपी के सहायक निरीक्षक जोधन टूडू को नियंत्रण कक्ष, नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अरविंद हांसदा को तिलैया थाना, रवि लाल हेंब्रम को चंदवारा थाना, सिप्रियानुस तिर्की को नवलसाही थाना, रामदहिन प्रसाद यादव को कोडरमा थाना, जोलसन तिग्गा को मरकच्चो थाना, हरिश्चंद्र लागूरी को डोमचांच थाना, संजय प्रकाश कुल्लू को तिलैया डैम ओपी, सहदेव प्रसाद यादव को तिलैया थाना, दुर्गा हेसा को डोमचांच थाना, पुलिस केंद्र में पदस्थापित नागेश नाथ कुजूर को डोमचांच थाना, बलीराम प्रसाद को कोडरमा, थाना सहायक अवर निरीक्षक सोमनाथ उरांव को कोडरमा थाना,सहायक अवर निरीक्षक कमल लाल ताती को मरकच्चो थाना, सहायक अवर निरीक्षक कृष्ण मुरारी सिंह को जयनगर थाना, आशुलिपिक सहायक अवर निरीक्षक सुफल कांडुलना को अभियोजन कोषांग, सहायक अवर निरीक्षक निशात अहमद को तिलैया डैम ओपी और सहायक अवर निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह को तिलैया थाना में तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया गया.
इसे भी पढ़ें-