Ranchi : राजधानी के 350 अपार्टमेंट रेरा (झारखंड रियल स्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) के रडार पर हैं. पहले चरण में 25 बिल्डिंगों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया गया है. धीरे-धीरे सभी बिल्डिंगों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल होगा. दरअसल हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम और आरआरडीए के बाद अब रेरा भी रेस हो गया है. जिनका रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है इन सभी प्रोजेक्ट्स ने रजिस्ट्रेशन के लिए रेरा को आवेदन दिया था, लेकिन आवेदकों ने पेपर्स जमा नहीं करने पर यह कड़ा फैसला लिया है.
इसे भी पढ़ें – बेहतर और मानवीय दुनिया के लिए है आदिवासियों का सांस्कृतिक संदेश
बिल्डरों पर पेनाल्टी भी लगेगा
राजधानी के 1000 से ज्यादा अपार्टमेंट रजिस्ट्रेशन के लिए रेरा की शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं. धीरे-धीरे सभी अपार्टमेंट को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. रेरा की ओर से 2-2 बाद रिमाइंडर भेजने के बाद भी जिन बिल्डरों ने पेपर अपटेड नहीं किया है उन 25 पर पहले कार्रवाई हुई है. इन बिल्डरों पर पेनाल्टी भी लगाई जाएगी.
इसे भी पढ़ें –किरीबुरु : तितलीघाट में इनोवा व डस्टर कार में टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त
बैंक लोन में होगी दिक्कत
रजिस्ट्रेशन कैंसिल होने से इन प्रोजेक्टस से जुड़े बिल्डरों के साथ-साथ खरीदारों के सामने भी समस्या खड़ी हो गई है. रजिस्ट्रेशन रद्द होने से संबंधित बिल्डरों को बैंक लोन, म्यूटेशन, रजिस्ट्री, होल्डिंग के अलावा कई तरह की कानून परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें –छिनतई कर पुलिस से बचने के लिए जंगल में घुसे थे जुवैद व समीर, नाले में मिली जुवैद की लाश
इन प्रोजेक्ट्स का रजिस्ट्रेशन किया गया रद्द
प्रोजेक्ट | पता |
श्री वृंदा रेसिडेंसी | बरियातू |
लेक व्यू मेंशन | बरियातू |
सुनील सेन कॉम्पलेक्स | बरियातू |
लविस्ता | बरियातू |
सी.एस मेंसन अपार्टमेंट | बरियातू |
गर्व होम्स | बरियातू |
वैष्णो देवी अपार्टमेंट | बड़गाईं |
पृथ्वी वेदिक विलेज | पिठोरिया |
ग्लोबल रेसिडेंसी | अरगोड़ा |
महावीर गार्डेन | हटिया |
मेपल रेसिडेंसी | लालपुर |
उमंग इन्क्लेव | रातू रोड |
अंबिका इनक्लेव | मेकी रोड |
अनुष्का अपार्टमेंट | कांके रोड |
त्रिवेणी अरुणोदय अपार्टमेंट | अशोक नगर |
सिल्वर स्प्रिंग | कोकर |
निर्मला इन्क्लेव | पहाड़ी टोला |
दुर्गा कुटीर | मिसिर गोंदा |
मां अन्नपूर्णा एंड गिरिजा नंदन | पुरुलिया रोड |
द कीप | हरमू |
संकल्प रेसिडेंसी | कोकर |
फूलचंद गार्डेनिया | चुटिया |
असरी गार्डेन | नामकुम |
श्री श्री इंक्लेव | नामकुम |
नियम नहीं मानने वालों पर होगी कार्रवाई- आरके चौधरी
रेरा के सचिव आरके चौधरी ने कहा कि रांची में 1000 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स रजिस्ट्रेशन के लिए रेरा की शर्तों को पूरा नहीं कर रहे हैं. 350 अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की दिशा में कार्रवाई चल रही है. पहले चरण में 25 बिल्डर्स का रजिस्ट्रेशन कैंसिल हुआ है. 2 बार पेपर्स जमा करने के लिए रिमाइंडर भेजने के बावजूद इन्होंने पेपर नहीं जमा किया. इनपर पेनाल्टी भी लगाई जाएगी.
इसे भी पढ़ें – कमारहातु में मैट्रिक व इंटर में प्रथम श्रेणी से पास विद्यार्थी सम्मानित