Search

 
 
 

वैशाली के रुस्तमपुर में लगी भीषण आग, 42 घर जलकर खाक

 
Vaishali : वैशाली ज‍िले के राघोपुर दियारा क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में बुधवार की देर रात आग लग गई. अगलगी की इस घटना में 42 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए. घरों में रखे लाखों के सामान सहित नगद भी जल गए. देर रात घरों में लगी आग में लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा कि रुस्तमपुर गांव के वीरेंद्र दास के घर से रात के करीब 1:00 बजे आग की लपटें उठती द‍िखी. उस वक्‍त पूरा गांव सो रहा था. शोर-शराबा सुनकर जब लोग उठे तो देखा कई घर जल रहे हैं. घरों से न‍िकलकर लोग बाहर भागे और क‍िसी तरह अपनी जाना बचाई. देखते ही देखते गांव के 42 घर जलकर खाक हो गये. इस दौरान घरों में रखा सारा सामान भी जल गया.

पुल‍िस के साथ म‍िलकर गांववालों ने आग बुझाई आग

आग की सूचना पर जमा हुए गांव के लोगों ने तुरंत रूस्‍तमपुर ओपी को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस के साथ म‍िलकर गांववाले आग बुझाने में जुट गए. अहले सुबह तक कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. आशंका जतायी जा रही है क‍ि अलाव की च‍िंगारी से आग लगी होगी.

क्‍या बोली पीड़‍ित मह‍िला और थानेदार

अगलगी की घटना के संबंध में स्थानीय विजय दास की पत्नी गुलजारी देवी ने बताया कि आग वीरेंद्र दास के घर से आग उठी और 42 घरों को अपनी चपेट में ले ल‍िया. घर में रखा सारा सामान जल गया. हरिया-बर्तन से लेकर कपड़े-लत्‍ते सब जल गये, एक चम्‍मच तक नहीं बचा. वहीं रुस्तमपुर ओपी थाना अध्यक्ष शुभ नारायण यादव ने बताया कि देर रात रुस्तमपुर गांव में आग लगने की सूचना म‍िली. सूचना मिलते ही पुल‍िस मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुटी. सुबह तक किसी तरह आग को नियंत्रित किया गया है, इसमें कितने घर जले हैं और कितने रुपयों का नुकसान हुआ है, इसका आंकलन किया जा रहा है. आग कैसे लगी यह स्‍पष्‍ट नहीं है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-women-police-station-in-charge-arrested-red-handed-taking-bribe-acb-hazaribagh-took-action/">रामगढ़

महिला थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी हजारीबाग ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही