- जुडको की 129 में से 46 योजनाएं पूरी, 83 अधूरी
- अप्रैल 2024 में कांटाटोली फ्लाईओवर कंप्लीट करने की डेडलाइन, अबतक काम हुआ है 48%
- ट्रांसपोर्ट नगर फेज 1 में सिर्फ 53.97% काम हुआ, मई में है कंप्लीट करने की डेडलाइन
- अक्टूबर 2023 में खत्म हो चुका है अर्बन सिविक टावर का डेडलाइन, काम हुआ है 54%
Satya Sharan Mishra
Ranchi: नगर विकास विभाग राज्य के शहरों की विकास योजनाओं का काम झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड कंपनी (जुडको) के जरिए करवा रहा है. 2017 से 2023 के बीच जुडको को 129 योजनाओं के क्रियान्वयन का जिम्मा मिला, लेकिन जुडको इनमें से सिर्फ 46 योजनाओं को ही पूरा कर सका. 83 योजनाएं अब भी अधूरी हैं. रांची के कांटाटोली फ्लाईओवर, ट्रांसपोर्ट नगर, अर्बन सिविक टॉवर जैसी बड़ी योजनाओं के साथ-साथ रांची, धनबाद, चास, आदित्यपुर, गिरिडीह, देवघर और हजारीबाग वाटर सप्लाई एवं सीवरेज-सेप्टेज स्कीम अधूरी पड़ी हैं. एग्रीमेंट के मुताकिब कांटाटोली फ्लाईओवर का काम 4 अप्रैल 2024 तक पूरा किया जाना है, लेकिन अबतक सिर्फ 48% काम ही पूरा हुआ हैं. 52% काम पूरा करने के लिए 4 महीने भी नहीं बचे हैं. वहीं रांची ट्रांसपोर्ट नगर फेज वन का काम 9 मई 2024 तक पूरा करना है, लेकिन कंपनी ने अबतक सिर्फ 53.97% काम ही पूरा किया है. अर्बन सिविक टॉवर का काम पूरा करने की डेडलाइन 31 अक्टूबर 2023 को ही खत्म हो चुकी है, लेकिन अबतक वहां सिर्फ 54% ही काम हो सका है.
वाटर सप्लाई, सीवरेज-सेप्टेज योजनाओं का बुरा हाल
अमृत योजना के तहत अर्बन वाटर सप्लाई और सीवरेज-सेप्टेज योजनाओं की डेडलाइन सामने आ चुकी है. अप्रैल-मई 2024 तक योजनाओं को पूरा कर दिया जाना है, लेकिन अभी सिर्फ 60 से 70 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है. वहीं शहरी निकायों में जुडको के जरिए कराये जाने वाली प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की प्रगति भी काफी धीमी है. 2024 में प्रोजेक्ट कंप्लीट करने की डेडलाइन है, लेकिन बिरसानगर, चास, गढ़वा, धनबाद, साहिबंगज और खूंटी में चल रहे प्रोजेक्ट 50 फीसदी भी पूरे नहीं हुए हैं.
प्रोजेक्ट (राज्य योजना) डेडलाइन कितना काम हुआ
कांटाटोली फ्लाईओवर 04.04.2024 48%
ट्रांसपोर्ट नगर फेज 1 09.05.2024 53.97%
कचहरी-कांटाटोली चौक 4 लेन 26.12.2014 7%
राजमहल अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 30.03.2024 62.91%
चक्रधरपुर अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 26.04.2022 64%
मधुपुर अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 31.12.2023 81.62%
चतरा अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 10.05.2021 70%
मझिआंव अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 30.10.2023 72.76%
कोडरमा अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 26.07.2024 87%
बासुकीनाथ अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 30.06.2024 33.36%
देवघर अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 31.12.2024 27.29%
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लातेहार 31.13.2023 82.05%
दुमका अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 30.09.2024 60%
प्रोजेक्ट (अमृत योजना) डेडलाइन कितना काम हुआ
चास अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 31.03.2024 77.64%
धनबाद अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम-1 31.03.2024 53.25%
आदित्यपुर अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 03.06.2023 58%
हजारीबाग अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 05.12.2024 72%
रांची अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 30.06.2024 78.11%
आदित्यपुर सिवरेज स्कीम 28.02.2024 81.30%
देवघर सेप्टेज स्कीम 30.09.2023 74.43%
हजारीबाग सेप्टेज स्कीम 31.03.2022 92%
सिमडेगा अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 27.06.2025 2%
रामगढ़ अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम 02.10.2023 1%