Ranchi: झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आज भी बादल छाए रहेंगे. कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. जबकि कुछ हिस्सों में धूप खिल सकती है. गिरिडीह का तापमान सबसे अधिक होगा. यहां अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री तक रह सकता है. इससे यहां उमस की गर्मी ज्यादा महसूस होगी. धनबाद, दुमका और जमशेदपुर का तापमान 34.0 के करीब रहेगा. इन शहरों में भी आसमान कुछ देर के लिए साफ हो सकते हैं. इससे यहां भी स्थानीय लोगों को गर्मी का अहसास होगा. पलामू और कोडरमा में तापमान अपेक्षाकृत कम रहेंगे. जबकि राजधानी समेत शेष जिलों का तापमान 30 से 32 डिग्री के करीब रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें- नियमों की अनदेखी कर बाल विहार सोनारी को सब लीज पर दी जमीन
विभिन्न शहरों में सोमवार को संभावित तापमान (डिग्री में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
देवघर 33.0 26.0
धनबाद 34.0 26.0
दुमका 34.0 27.0
गिरिडीह 35.0 26.0
कोडरमा 32.0 23.0
पलामू 33.0 23.0
बोकारो 31.0 25.0
रामगढ़ 30.0 22.0
हजारीबाग 31.0 21.0
रांची 29.0 23.0
जमशेदपुर 34.0 26.0
इसे भी पढ़ें- पी चिदंबरम ने लगाया आरोप, मोदी सरकार चाहती है न्यायपालिका में भी उनकी विचारधारा वाले जज हों