Ranchi: प्रदेश भाजपा भारत 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी. 7 अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा. अभियान को लेकर विशेष टोली की बैठक प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में हुई. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने पहले दिन से गांव, गरीब, किसान को समर्पित रही है. पहली बार अंत्योदय के सपनों को धरातल पर उतारा जा रहा. गांव, गरीब, किसान तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंच रहा है. उनके नेतृत्व में आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी भारत का सपना साकार होगा
प्रदेश से बूथ तक चलेगी कई गतिविधियां
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत बूथ से लेकर प्रदेश तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाई जाएगी. जिसमें प्रधानमंत्री को आभार पत्र लिखा जाएगा, नमो एप्प का विस्तार होगा, नदियों और तालाबों की सफाई की जाएगी, प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जाएगा, पौधारोपण, रक्तदान, टीकाकरण, जरूरतमंदों के बीच भोजन, अनाज और फल का वितरण समेत कई कार्य किये जाएंगे. सभी गतिविधियों के सफल प्रचार प्रसार के लिए मीडिया और सोशल की टीम भी बनाई गई है. बालमुकुंद सहाय और सुबोध सिंह गुड्डू अभियान के प्रदेश प्रभारी बनाए गए हैं.
इसे भी पढ़ें-फोन करते रह गये, नहीं आयी 108 एंबुलेंस, लेबर पेन से कराहती महिला को गोदी करके ले गये अस्पताल
कार्यक्रम और उसके प्रभारी
- बूथ स्तर गतिविधियां- अमित कुमार और स्वप्निल
- पर्यावरण संबंधी गतिविधियां- अमर बाउरी, राज श्रीवास्तव
- स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां- बिरंची नारायण, सुमन कुमार
- सेवा गतिविधियां- सरोज सिंह, सीमा सिंह
- प्रचार गतिविधियां- मनीष जायसवाल, प्रतुल शाहदेव
- मीडिया गतिविधियां- शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप
- सोशल मीडिया गतिविधियां- राहुल अवस्थी, विवेक विकास
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती- किसलय तिवारी, लक्ष्मी कुमारी, रविनाथ किशोर, ललित ओझा
- गांधी जयंती- सत्यनारायण सिंह, अजय राय, सुरेश साव, सरिता पांडेय
इसे भी पढ़ें-झारखंड बीजेपी लिख रही यूपी को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने की पटकथा- JMM