Ranchi : सिमडगा जिला प्रशासन की ओर से दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिये आयोजकों को सम्मानित किया है. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह , हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी तथा झारखंड टीम की कोच प्रतिमा बरवा को जिला प्रशासन सिमडेगा की ओर से उपायुक्त सुशांत गौरव एवं पुलिस अधीक्षक डा. शम्स तबरेज ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाते हुए उनके कार्यों की सराहना की. मालूम हो कि सिमडेगा मे 20 से 29 अक्टूबर तक राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता और बीते मार्च महीने में राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया है.
इसे भी पढ़ें-मोदी और पोप गर्मजोशी से मिले, शांति,स्थिरता समेत कई मुद्दों पर बातचीत की, भारत आने का न्योता
मौके पर ये थे उपस्थित
इस मौके पर सिमडेगा जिला प्रशासन के उप विकास आयुक्त अरुण वाल्टर सांगा, अपर समाहर्ता अमरेंद्र प्रताप सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सिंह बिरुवा, एसडीएम महेंद्र कुमार,नजारत उप जिला उप समाहर्ता राजेंद्र सिंह,जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, पुलिस उपाधीक्षक सह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हेलेन सोय,पुलिस उपाधीक्षक तारामणि बखला,पुलिस निरीक्षक दयानंद कुमार,अंचल अधिकारी प्रताप मिंज,हॉकी झारखंड के वरीय उपाध्यक्ष शशि कांत प्रसाद, सीईओ रजनीश कुमार,संयुक्त सचिव माइकल लाल,कमलेश मांझी,वेदप्रकाश भोक्ता उपस्थित थे.