Ranchi: झारखंड में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की सर्दी सता सकती है. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना व्यक्त की गई है. गुरुवार को रांची, बोकारो और मेदिनीनगर (डालटनगंज) में सबसे सर्द मौसम रहा. गुरुवार को रांची स्थित कांके का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री दर्ज की गई. डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया. अगले 24 घंटों में सर्द हवाएं की रफ्तार से रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों को सिहरा सकती है.
इसे भी पढ़ें- पश्चिमी हवाओं के कारण मार्च तक झारखंड में बदलता रहेगा मौसम
रांची में सर्द हवाओं के कारण धूप का असर भी कम हो रहा है. इसके शहरी क्षेत्रों में भी कड़ाके की सर्दी रही. सुबह यहां का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री तक नीचे गिर गया. दिन में सर्द हवा की गति तेज होने के कारण अधिकतम तापमान में भी कमी आई. पिछले 24 घंटों की तुलना में यह एक डिग्री नीचे 24.9 डिग्री दर्ज किया गया. राज्य के बिहार से लगे जिलों में कुहासा का असर रहेगा.
इसे भी देखें-
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत आसपास के शहरों में अगले दो दिनों के दौरान ठंड और बढ़ सकती है. न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है. 18 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है. न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है.
जानें प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
स्थान न्यूनतम
कांके-रांची 7.0
जमशेदपुर 12.6
डालटनगंज 7.5
बोकारो 7.1
चाईबासा 12.6