Ranchi: बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हुई. जिसमें महिला मोर्चा के सभी नए जिलाध्यक्षों ने भाग लिया. बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर विशेष रूप से शामिल हुए.
जल्द करें मंडल और बूथ कमिटियों का गठन- धर्मपाल सिंह
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि नए जिलाध्यक्ष अपने अपने जिलों में जल्द ही मंडल और बूथ स्तर पर कमिटी का गठन करें और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएं.
इसे भी पढ़ें-लोजपा की एकमात्र MLC और सुशांत राजपूत की भाभी नूतन सिंह भाजपा में शामिल
![](https://i0.wp.com/lagatar.in/wp-content/uploads/2021/02/b29eca55-2b3c-4d22-bfb1-2bbab74a4214.jpg?resize=1040%2C468&ssl=1)
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं होंगी सम्मानित- आरती कुजूर
बैठक में 8 मार्च यानि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को प्रदेश से मंडल स्तर तक मनाने का फैसला लिया गया. उस दिन विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा. साथ ही महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से अवगत भी कराया जाएगा. जिससे उन्हे बीजेपी महिला मोर्चा से जोड़ा जा सके. आरती कुजूर ने कहा कि हाल के दिनों में महिलाओं का बीजेपी के प्रति रूझान बढ़ा है. अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाएं बीजेपी से जुड़कर समाजसेवा कर रही हैं.
इसे भी देखें-