Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha): भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को जिला पिछड़ी जाति मोर्चा, जिला महिला मोर्चा और लोकसभा प्रवास संचालन समिति की बैठक हुई. बैठक में पिछड़ी जाति मोर्चा के प्रभारी सिद्धेश्वर महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमन्त कुमार केशरी, जिला अध्य्क्ष पंकज खिरवाल, जिला उपाध्यक्ष बंगाली प्रधान, जिला मंत्री दिलीप साव और नंदलाल सोनकर ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया और इसके लिये निर्णय पारित किया.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर : …टोपी पांवे सोने दी लै ला पर पग्ग दा मुकाबला नहीं कोई
जिला महिला मोर्चा की बैठक
जिला महिला मोर्चा की बैठक जिला अध्य्क्ष दुर्गावती बोइपाई की अद्यक्षता में हुई. जिसमें एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को देश शीर्षस्थ राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित करवाये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष जेपी नड्डा के साथ उन्हें वोट देने वाले सभी सांसदों, विधायकों का आभार प्रगट किया गया. जिला महामंत्री पुतुल पूर्ति ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा की. जिसमें मोर्चा उपाध्यक्ष सह मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा, सदस्य बिनोदिनी बानरा, महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य मालती गिलुवा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचु शामिल हुईं.
लोकसभा प्रवास संचालन समिति की बैठक
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा की अध्यक्षता में केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरुता की अगले तीन दिनों के जिला में होने वाले प्रवास की कार्यक्रम की समीक्षा हुई. जिसमें लोकसभा प्रवास संचालन समिति के संयोजक उदय सिंहदेव, प्रभारी संजय पांडे, अनुप कुमार सुल्तानिया, गीता बालमुचू, मालती गिलुवा, राकेश मिश्रा, पंकज कुमार, तरुण संवाइंया, धीरज सिंह, मंगता गोप इत्यादि संचालन समिति के सदस्य शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें:गुड़ाबांदा: उपायुक्त ने किया प्रखंड का दौरा, महिलाओं के साथ धान की रोपनी कर हौसला बढ़ाया