Khunti: भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय में बैठक की. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता ने की. यह बैठक जनजातीय गौरव दिवस को लेकर किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को मोदी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस का दर्जा देकर हम झारखंडवासियों को गौरवान्वित किया है. गौरव दिवस पर राष्ट्रपति का आगमन बिरसा मुंडा की धरती खूंटी में हो रहा है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय साहू ने किया.
इसे भी पढ़ें– गरीब सवर्णों को आरक्षण पर फैसले को भाजपा ने बताया मिशन मोदी की जीत, कांग्रेस बोली- जातिवादी है सुप्रीम कोर्ट
बैठक से पूर्व संगठन के पथ प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. तत्पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन हुआ. बैठक में जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जयसवाल, अरूण चन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय साहू, महामंत्री शशांक शेखर राय, मीडिया प्रभारी अनुप साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप, सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, आईटी संयोजक सचिन कश्यप, जिला मोर्चा अध्यक्ष राजेश महतो, योगेन्द्र नायक, संजय नाग, राजीव कुमार महतो, जोनिका गुड़िया, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य जगरनाथ मुण्डा, प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य प्रियांक भगत और अड़की मण्डल अध्यक्ष मोती पातर सहित कई लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें– गुजरात में मोदी को चुनौती देंगे नीतीश, भारतीय ट्राइबल पार्टी के साथ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव