Saurav Shukla
Ranchi : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने चिकनगुनिया और डेंगू को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया. क्विक रिस्पांस टीम ने घर-घर जाकर लोगों को इसकी रोकथाम की जानकारी दी. लार्वा मिलने पर नष्ट भी किया गया. परिणाम स्वरूप बीमारी को बढ़ने नहीं दिया गया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर महीने में झारखंड में चिकनगुनिया के 861 संदिग्ध मरीज मिले थे. उनकी जांच की गई. इनमें 139 लोगों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई. वहीं चिकनगुनिया से एक भी मौत नहीं हुई. डेंगू के 870 संदिग्ध मिले. जांच के बाद 123 मरीजों में पुष्टि हुई. डेंगू से किसी की जान नहीं गयी.
राज्य में 6 और नए जांच केंद्र बनाए गए
झारखंड में चिकनगुनिया-डेंगू के जांच के लिए पहले 6 केंद्र थे. इनमें रिम्स रांची, सदर अस्पताल रांची, सदर अस्पताल साहिबगंज, एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर, एसएनएमसीएच धनबाद और सदर अस्पताल चाईबासा में जांच की व्यवस्था थी. वहीं राज्य में 6 और नए जांच केंद्र बनाए गए हैं, जहां जांच की व्यवस्था शुरु की गयी है. इनमें दुमका, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा और सिमडेगा शामिल हैं.
15 प्रतिशत मिले डेंगू के मरीज
संदिग्ध पॉजिटिव
बोकारो- 33 8
चतरा- 18 4
देवघर- 21 3
धनबाद- 30 6
दुमका- 6 0
पूर्वी सिंहभूम- 12 0
गढ़वा- 18 2
गिरिडीह- 30 5
गोड्डा- 5 0
गुमला- 17 2
हजारीबाग- 29 5
जामताड़ा- 2 0
खूंटी- 13 3
कोडरमा- 8 1
लातेहार- 12 0
लोहरदगा- 15 1
पाकुड़- 0 0
पलामू- 27 5
रामगढ़- 34 6
रांची- 520 70
साहिबगंज- 2 0
सरायकेला- 8 0
सिमडेगा- 4 1
पश्चिमी सिंहभूम- 6 1
16 प्रतिशत मिले चिकनगुनिया के मरीज
संदिग्ध पॉजिटिव
बोकारो- 35 9
चतरा- 18 1
देवघर- 20 4
धनबाद- 29 6
दुमका- 6 1
पूर्वी सिंहभूम- 10 1
गढ़वा- 18 4
गिरिडीह- 29 6
गोड्डा- 5 1
गुमला- 17 4
हजारीबाग- 29 3
जामताड़ा- 2 0
खूंटी- 12 3
कोडरमा- 8 1
लातेहार- 12 1
लोहरदगा- 15 2
पाकुड़- 0 0
पलामू- 27 6
रामगढ़- 34 7
रांची- 515 76
साहिबगंज- 2 1
सरायकेला- 8 0
सिमडेगा- 4 0
पश्चिमी सिंहभूम- 6 2
इसे भी पढ़ें – राष्ट्रपति झारखंड दौरा : रांची के होटलों में चला चेकिंग अभियान
Subscribe
Login
0 Comments