Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi ) : मानगो नगर निगम ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत गुरुवार को जागरूकता रथ रवाना किया. इसके माध्यम से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, आश्रय गृह में रहने वालों और थर्ड जेंडर को मतदाता सूची में अपना नाम निबंधित कराने के लिए जागरूक किया जाएगा. गौरतलब है कि जिला प्रशासन 80 साल से अधिक उम्र वालों, दिव्यांगजनों, आश्रय गृह में रहने वालों, थर्ड जेंडर आदि लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए 30 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक विशेष अभियान चला रही है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन मेन रोड से हटेगा अवैध कब्जा, एनाउंसमेंट कर दी गयी जानकारी
एडीएम ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
जागरूकता रथ को मानगो नगर निगम के सामने से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. एडीएम की मौजूदगी में एक वृद्ध महिला और पुरुष ने हरी झंडी दिखाई. इस दौरान एडीएम के अलावा मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव, सीओ हरिश्चंद्र मुंडा आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : धनबाद: विधायक ढुलू महतो के खिलाफ आरोप नहीं हो सका तय