- 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा टूर्नामेंट
- रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में सभी मैच खेले जाएंगे
- हर दिन होंगे तीन मैच, नहीं लगेगा टिकट
- भारतीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी
Subham Kishor
Ranchi : एशिया हॉकी महासंघ ने भारत में पहली बार आयोजित झारखंड वुमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का शनिवार को शेड्यूल जारी किया. 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में सभी मैच खेले जाएंगे. प्रतियोगिता में एशिया की टाॅप 6 टीमें मेजबान भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड भाग ले रही हैं. प्रत्येक दिन 3 मुकाबले खेले जाएंगे. प्रतियोगिता का पहला मैच 27 अक्टूबर को जापान और मलेशिया के बीच खेला जाएगा. भारत का पहला मुकाबला 27 अक्टूबर को रात 8.30 बजे थाइलैंड के साथ होगा. फाइनल मुकाबला 5 नवंबर को रात 8:30 बजे से होगा. बता दें कि झारखंड सरकार और हाॅकी झारखंड ने खेल प्रेमियों के लिए फ़्री इंट्री कर दी है. झारखंड की चार खिलाड़ी भारतीय दल का हिस्सा हैं. इनमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग व संगीता कुमारी शामिल हैं.
मैच शेड्यूल
27 अक्टूबर
- जापान बनाम मलेशिया – शाम 4 बजे
- चीन बनाम कोरिया – शाम 6:15 बजे
- भारत बनाम थाईलैंड – रात 8:30 बजे
28 अक्टूबर
- जापान बनाम कोरिया – शाम 4 बजे
- थाईलैंड बनाम चीन – शाम 6:15 बजे
- भारत बनाम मलेशिया – रात 8:30 बजे
30 अक्टूबर
- कोरिया बनाम मलेशिया – शाम 4 बजे
- थाईलैंड बनाम जापान – शाम 6:15 बजे
- चीन बनाम भारत – रात 8:30 बजे
31 अक्टूबर
- कोरिया बनाम थाईलैंड – शाम 4 बजे
- मलेशिया बनाम चीन – शाम 6:15 बजे
- जापान बनाम भारत – रात 8:30 बजे
2 नवंबर
- मलेशिया बनाम थाईलैंड – शाम 4 बजे
- चीन बनाम जापान – शाम 6:15 बजे
- भारत बनाम कोरिया – रात 8:30 बजे
4 नवंबर
- 5 और 6 स्थान के लिए – शाम 3:30 बजे
- पहला सेमी फाइनल – शाम 6:00 बजे
- दूसरा सेमी फाइनल – रात 8:30 बजे
5 नवंबर
- 3 और 4 स्थान के लिए – शाम 6: 00 बजे
फाइनल – रात 8:30 बजे
इसे भी पढ़ें – रांचीः इंस्पायर अवार्ड रजिस्ट्रेशन की अवधि एक माह बढ़ाई गई