![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-021.jpg)
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लगी कतारे
कई बूथों पर EVM में खराबी आने से देर से शुरू हुई वोटिंग
Ranchi : झारखंड के रांची लोकसभा समेत चारों सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. रांची के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगी है. रांची लोकसभा के सदर थाना क्षेत्र स्थित राम लखन सिंह यादव कॉलेज में बने बूथ संख्या 456 में ईवीएम में खराबी आने के वजह देर से वोटिंग 11 मिनट देर से शुरू हुई. वहीं दूसरी तरफ रातू में बूथ नंबर 28 में भी मतदान समय पर शुरू हुआ. बताया जा रहा है रातू के डायट स्थित इस बूथ पर ईवीएम में आंशिक गड़बड़ी आ गयी थी. इसके अलावा बुढ़मू स्थित पिरागुटू में मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खराब हो गयी.इसके बाद मशीन को बदला गया और वोटिंग शुरू हुई.
मतदानकर्मी लगा रहे हैं ज्यादा वक्त
बूथ नंबर 432 के मतदानकर्मी प्रकिया में ज्यादा वक्त लगा रहे हैं. उनको देखकर ऐसा लग रहा है कि या तो उन्हें ठीक से ट्रेनिंग दिया नहीं दी गयी है या उन्होंने ट्रेनिंग नहीं ली है. वहीं इस बूथ में महिला, पुरूष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है. इधर बूथ एजेंट का आरोप है कि रांची प्रत्याशी संजय सेठ ने बूथ एजेंट को पैसा नहीं दिया. सभी मतदान केंद्रों से कांग्रेस के बूथ एजेंट लगभग गायब है. संत कुलदीप स्कूल, हरमू रांची के बूथ नंबर 292 में एक घंटे से ईवीएम खराब है. हालांकि अभी मशीन बदला गया है. लेकिन कहा जा रहा है कि अभी मतदान शुरू होने में थोड़ा समय लगेगा. इसकी वजह से बहुत सारे लोग घर वापस लौट गये.
सुबह 11 बजे तक झारखंड में 25.76% फीसदी मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में सुबह 11 बजे तक झारखंड में 25.76% फीसदी मतदान हुआ है. वहीं रांची लोकसभा में 28.06%, धनबाद लोकसभा में 26.06%, जमशेदपुर लोकसभा में 28.45% और गिरिडीह लोकसभा में 29.00% मतदान हुआ है. वहीं छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 25.76% वोटिंग हुई है. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में सुबह 11 बजे तक 23.67, हरियाणा में 22.09, जम्मू कश्मीर में 23.11, झारखंड में 27.80, दिल्ली में 21.69, ओडिशा में 21.30, यूपी में 27.06 और पश्चिम बंगाल में 36.88 मदतान हुआ है.
जानें विधानसभावार कितवा है वोटर टर्नआउट
रांची लोकसभा – 28.06%
- हटिया – 28.00%
- ईचागढ़ – 35.16%
- कांके – 26.56%
- खिजरी – 28.06%
- रांची – 24.65%
- सिल्ली – 27.67%
धनबाद लोकसभा – 26.06%
- बोकारो – 23.30%
- चंदनकियारी – 27.52%
- धनबाद – 24.02%
- झरिया – 25.81%
- निरसा – 29.05%
- सिंदरी – 29.37%
जमशेदपुर लोकसभा – 28.45%
- बहरागोड़ा – 30.45%
- घाटशिला – 33.00%
- पूर्वी जमशेदपुर – 26.11%
- पश्चिमी जमशेदपुर – 25.90%
- जुगसलाई – 28.60%
- पोटका – 28.60%
गिरिडीह लोकसभा – 29.00%
- बाघमारा – 27.76%
- बेरमो – 25.51%
- डुमरी – 31.50%
- गिरिडीह – 31.11%
- गोमिया – 29.30%
- टुंडी – 29.04%
इतने VVPAT बैलेट और कंट्रोल यूनिट को किया गया चेंज
एक्चुअल पोल के दौरान सुबह 7 से 9 बजे तक चार लोकसभा सीटों में 3 कंट्रोल यूनिट 6 बैलेट यूनिट और 14 VVPAT को चेंज किया गया है.
रांची : 2 कंट्रोल यूनिट, 04 बैलेट यूनिट और 04 VVPAT
जमशेदपुर : 01 कंट्रोल यूनिट, 2 बैलेट यूनिट, और 06 VVPAT
गिरिडीह : 03 VVPAT
धनबाद : 01 VVPAT
झारखंड में सुबह 9 बजे तक 11.74% फीसदी मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में सुबह 9 बजे तक झारखंड में 11.74% फीसदी मतदान हुआ है. वहीं रांची लोकसभा में 12.19%, धनबाद लोकसभा में 11.75%, जमशेदपुर लोकसभा में 10.05% और गिरिडीह लोकसभा में 12.91% मतदान हुआ है. वहीं छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 10.82% मतदान हुआ है. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में 9.66, हरियाणा में 8.31, जम्मू कश्मीर में 8.99, दिल्ली में 8.94, ओडिशा में 7.45, उत्तर प्रदेश में 12.33 और पश्चिम बंगाल में 16.54 प्रतिशत वोटर्स ने वोट डाला.
जानें विधानसभावार कितवा है वोटर टर्नआउट
रांची लोकसभा – 12.19%
- हटिया – 13.00%
- ईचागढ़ – 15.34%
- कांके – 11.00%
- खिजरी – 11.76%
- रांची – 10.45%
- सिल्ली – 12.30%
धनबाद लोकसभा – 11.75%
- बोकारो – 10.75%
- चंदनकियारी – 11.95%
- धनबाद – 10.80%
- झरिया – 11.63%
- निरसा – 13.38%
- सिंदरी – 13.03%
जमशेदपुर लोकसभा – 10.05%
- बहरागोड़ा – 10.90%
- घाटशिला – 11.08%
- पूर्वी जमशेदपुर – 9.59%
- पश्चिमी जमशेदपुर – 10.50%
- जुगसलाई – 9.12%
- पोटका – 9.50%
गिरिडीह लोकसभा – 12.91%
- बाघमारा – 12.31%
- बेरमो – 12.02%
- डुमरी – 13.48%
- गिरिडीह – 13.47%
- गोमिया – 12.84%
- टुंडी – 13.36%
इतने VVPAT बैलेट और कंट्रोल यूनिट बदले गये
मॉक पोल के दौरान चार लोकसभा क्षेत्र में 54 बैलेट यूनिट, 31 कंट्रोल यूनिट और 55 VVPAT बदले गये.
रांची : 16 बैलेट यूनिट, 12 कंट्रोल यूनिट, 16 VVPAT
धनबाद : 12 बैलेट यूनिट, 8 कंट्रोल यूनिट, 11 VVPAT
जमशेदपुर : 8 बैलेट यूनिट, 7 कंट्रोल यूनिट, 14 VVPAT
गिरिडीह : 18 बैलेट यूनिट, 4 कंट्रोल यूनिट, 14 VVPAT
राज्यपाल ने किया मतदान
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज रांची के एटीआई स्थित मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे मतदान किया. अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सेल्फी पॉइंट पर तस्वीर खिंचवाई. बाद में पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि मैंने अपना वोट विकास के लिए किया है. झारखंड की जनता से अपील करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह भी अपने-अपने घरों से बाहर निकले और लोकतंत्र के लिए मतदान करें.
जमशेदपुर SSP ने परिवार के साथ किया मतदान
राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने ओरमांझी के कुच्चू में किया मतदान
ओरमांझी प्रखंड में भी लोकतंत्र के महापर्व को लेकर मतदाताओं में उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है. वोटर्स सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. भाजपा के राज्यसभा सांसद ने अपने गांव कुच्चू में मतदान किया और लोगों से भी वोटिंग की अपील की. ओरमांझी प्रखंड के कुछ मतदान केंद्रों पर देर से मतदान शुरू हुआ. लेकिन प्रशासन ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वोटिंग शुरू करवायी.
कल्पना सोरेन ने डाले वोट
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने संत फ्रांसिस स्कूल, हरमू के बूथ संख्या 288 में लाइन लगकर मतदान किया.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/41728c91-9b42-4dff-83f9-173a17909d9a-1.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/aa1020d8-5325-4143-bce7-c96e6c1df533.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/734ed05a-b7de-44d1-8b7e-64bdd25c58cb.jpeg)
धोनी ने जेवीएम श्यामली में पहुंचकर मतदान किया
रांची की जान महेंद्र सिंह धोनी ने भी मतदान किया. धोनी अपने परिवार और मित्र के साथ जेवीएम श्यामली पहुंचकर वोट दिया. धोनी के प्रसंसक एक झलक पाने के लिए काफी बेताब दिखे.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/00134e5d-7c78-43fd-85e2-220954861cc5-e1716622439298.jpeg)
रांची SSP और दीपक प्रकाश ने किया मतदान
रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने पत्नी कंचन सिंह के साथ लाइन में लगकर बरियातू के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के कमरा संख्या 6 में मतदान किया. इस दौरान दोनों ने रांची वासियों से अपील की कि प्रत्येक मतदाता अवश्य मतदान के लिए मतदान केंद्र पर आएं और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने परिवार के संग हरमू संत कुलदीप स्कूल के बूथ संख्या 296 में मतदान किया.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/76a07a03-5e7b-4b26-987f-f42ef3834c95-e1716626368657.jpeg)
वृद्धा अपनी गोतनी संग पैदल पहुंचीं मतदान केंद्र
दो आदिवासी वृद्धा ऐंची उरांव (82 साल) और पार्वती देवी (70 साल) ने राजकीय मध्य विद्यालय, हुरहुरी के बूथ संख्या 14 और 15 में सुबह 6:15 मिनट में पैदल पहुंची और मतदान किया. दोनों महिलाओं ने कहा कि देरी से वोट देवे आबेय तो भीड़ ज्यादा होतव (देर से वोट देने आने से भीड़ ज्यादा रहता है, इसलिए जल्दी आये हैं). कहा कि भीड़ से बचने के लिए पहले ही बूथ के बाहर वोट देने के इंतजार में बैठ गयीं.
वोट देने पहुंचे मतदाता को वोटर लिस्ट में मृत बताया
महादेव साहु (58 साल) सुबह 6.30 बजे ही राज्यकृत मध्य विद्यालय झखराटाड़ में वोट देने पहुंचे. लेकिन वो वोट नहीं दे सके. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में उनके नाम पर डिलिट लिखा हुआ मिला. महादेव साहु ने कहा कि हम हैरान हो गये. हम तो जिंदा है. फिर कैसे वोटर लिस्ट में मृत बता दिया. मतदाता सूची में इस तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए.
ग्रामीण इलाकों के वोटरों में उत्साह, पिठोरिया में मतदाताओं की लंबी लाइन
लोकतंत्र के महापर्व में वोटरों का उत्साह देखते बन रहा है. रांची के सुदूर ग्रामीण इलाकों के वोटर सुबह से ही मतदान के लिए कतार में खड़े रखकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. पिठोरिया प्रखंड के बूथ नंबर 180,181 182 और 183 में भारी भीड़ देखी जा रही है. रामदेव साहू खुद से चलने फिरने में सक्षम नहीं हैं. इसके बावजूद वो व्हील चेयर पर वोटिंग करने मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला. मतदान केंद पर तैनात सुरक्षा बलों ने उनकी मदद की.
मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह
अरगोड़ा, कटहल मोड़ और पुंदाग में सुबह से ही मतदादाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. मतदान केंद्रों में वोटिंग के लिए लंबी कतारें लगी है. कड़ी धूप और गर्मी में भी मतदाता लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. बूथों में महिलाओं और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में नजर आ रहे हैं. राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय अरगोड़ा में सुबह 9 बजे तक 20.80 प्रतिशत मतदान हो चुका है. वहीं अरगोड़ा–कटहल मोड़ स्थित कोरोना यूनिवर्सल स्कूल, पीपर टोली में 12.76 प्रतिशत मतदान हुआ. पुंदाग के दो बूथों पर 14.23 प्रतिशत मतदान हो चुका है. कटहल मोड़ स्थित मध्य विद्यालय लालगुटूआ में अब तक 17.57 प्रतिशत वोटिंग हुई है.
कांके में सुबह से लंबी लाइन में खड़े होकर वोटिंग कर रहे ग्रामीण
रांची लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के वोटरों में उत्साह चरम पर दिख रहा है. कांके प्रखंड के होचर गांव में स्थित बूथ संख्या 122 में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार दिख रही है. हर उम्र और हर वर्ग के लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर मतदान किया.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/4754c032-7191-4635-b819-2dee4d89e276.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/5d6ced59-0a98-4414-80e3-8e30795f3ddd.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/5b1cc350-8b67-460b-ade7-24dfb74417c0.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/b6b13e90-0cb6-4e18-bcc2-5d5792e1a9ac-e1716615870531.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/3ed9c2b0-b4b2-4787-af39-b50a88366625.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/dc414835-de20-408b-9f91-57f05cbc6c51.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/e7f06e08-f5a9-4b58-b9da-27b4f45413f4.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/e9e7fa7a-75de-4bf8-9e66-36f66daa7b1b.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/339b6e48-39ce-4fc0-95c7-83d9058dbe4c-e1716615240180.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/f3e8d75d-eac6-48b5-ac0f-7df616b6ec9a-e1716615073459.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/304601a6-cb13-419b-b660-d9478389e547.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/2a7ae823-c0d4-4e72-bd17-97a3f8f190e3.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/50e969f1-c51d-4041-935a-48886d74afdf-e1716614160700.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/5ee7ebf8-1cf0-4978-a6e0-8bc395050e3b-e1716612795610.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/f9c48b10-f6f7-4da3-b07f-0702cf8cc4ef.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/e099072c-4da2-4a03-a45a-415b54168f73-e1716612358151.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/68b855ff-ec2a-495e-a80c-2f3f7c32dca1-e1716612287204.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/216e9b0c-7026-4ea9-ae57-fe7368154296-e1716611873916.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/d953c93a-67c9-4da4-a515-16c2c7449d6c.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/dd8ff9b3-4728-4720-8340-7debb96fe7cf.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/d27cdd8e-2d2e-4f7f-b961-88bb6acd6f9f.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/84f46e8d-a001-4532-8ef4-ff3c2a77200a.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/447e1f6e-46c5-4342-897f-876770cb2b66.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/cbb135f1-e2af-4f34-aea1-fbf89e633fa5.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/b7a8424d-f522-40af-ba32-64b0608d941d.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/020b061f-ac38-4bec-bcf9-b5e210b8cca6.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/1617972d-925c-458e-9cfb-6b5ea07c89b4.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/3b17ed62-7a88-4949-b723-89a93f496791.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/e27f7614-b5ac-46be-81a9-6233d72749e3-e1716611008138.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/4cd90d00-26c8-4e4c-81ab-cb154cc08c12.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/53823cf9-418c-47f2-b90f-e0f1c7678f54.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/3ff02da1-57e3-4a67-91d6-f5e41c147bbf.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/74839556-a74d-4ac4-b034-a3fbe8db563a.jpeg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/neta.jpg)