Tetulmari : तेतुलमारी के शहीद शक्तिनाथ महतो चौक पर झारखंड के क्रांतिकारी शक्तिनाथ महतो की प्रतिमा स्थापित की गई है. नव निर्मित स्मारक पर सोमवार को गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा का अनावरण किया गया. कार्यक्रम में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. समारोह में मासस महासचिव हलधर महतो, छोटू सिंह, बिरजू बाउरी, झामुमो के कंचन महतो, राजेंद्र प्रसाद राजा, महादेव महतो, रतिलाल टुडू, मनोज कुमार महतो, मुखिया अशोक ठाकुर, भाजपा के पीयूष तिवारी, अयोध्या कर्मकार, शिव प्रसाद महतो, प्रफुल्ल मंडल, गौतम महतो, दिनेश महतो, दयानन्द महतो सहित स्मारक समिति के सभी सदस्य शरीक हुए.
Subscribe
Login
0 Comments