Ranchi: रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को रांची जिला अंतर्गत नव नियुक्ति व नव अधिसूचित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर नव निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को डीसी ने उनके कर्त्तव्यों एवं दायित्वों से अवगत कराया. डीसी ने सभी से कहा कि घर-घर तक पहुंचने की प्रक्रिया दुरुस्त रखें, अपने-अपने क्षेत्र में बीएलओ के कार्य को सुपरवाइज करें. उन्होंने प्री रिविजन के दौरान ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने और निष्पादन का निर्देश दिया. साथ ही एएसडी तैयार करने, वोटर स्लिप वितरण, मतदान केन्द्रों में एएमएफ की उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी गई.
ये भी पड़ें : एचईसी ने 61 वर्षों में कई बार साबित की उपयोगिता
समाहरणालय में आयोजित बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची बिवेक कुमार सुमन, सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, शुभम पोद्दार प्रशासक नगर पंचायत बुण्डू, निहारिका तिर्की सहायक प्रशासक रांची नगर निगम, निकेश कुमार सहायक प्रशासक रांची नगर निगम, राकेश श्रीवास्वतव अंचल अधिकारी नगड़ी, सूरज प्रकाश सिंह सहायक नगर आयुक्त रांची नगर निगम, चंद्र दीप कुमार सहायक नगर आयुक्त रांची नगर निगम, विजय कुमार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कांके, मुकेश कुमार रंजन सहायक नगर आयुक्त रांची नगर निगम, विजय कुमार अंचल अधिकारी ईटकी, शशि निलिमा डुंगडुंग प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ईटकी उपस्थित थे.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/neta.jpg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/sarla.jpg)
Leave a Reply