![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-021.jpg)
Nirsa : मनरेगा कर्मियों ने वादा निभाओ अस्थाई करो कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. कर्मियों ने बताया कि झारखंड राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले झारखंड सरकार से मनरेगा कर्मियों के स्थाईकरण की मांग की गई थी. हेमंत सोरेन ने चुनाव के समय स्थाई करने का वादा भी किया था, लेकिन करीब साढ़े चार साल बीत जाने के बावजूद उन्हें स्थाई नहीं किया गया. सरकार को याद दिलाने के लिए मनरेगा कर्मियों ने 2 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव, 8 जुलाई को रांची स्थित झामुमो कार्यालय का घेराव व 10 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया था. इसके बावजूद सरकार ने स्थाईकरण करने की दिशा ने कोई पहल नहीं की. सरकार के नकारात्मक रवैए के विरोध में राज्यभर के मनरेगा कर्मी 18, 19 व 20 जुलाई को सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे. इसके बाद भी यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. धरना में श्रीकांत मंडल, अनवर अंसारी, रशीद अहमद, राकेश सिन्हा, राजू कुमार रजक सहित अन्य मनरेगा कर्मी शामिल थे.
यह भी पढ़ें : पटना: हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 4 को रांची में
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/sarla.jpg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/neta.jpg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-011.jpg)
Leave a Reply