Gudabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के मिलन बिथी चौक ज्वालकाटा स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में सोमवार को ग्राम प्रधान किशोरी मोहन महतो की अध्यक्षता में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी ज्वालकाटा की बैठक आयोजित हुई. ग्रामीणों द्वारा वर्ष 1952 से पूजा शुरू की जा रही है. बैठक में पूजा के सफल संचालन के लिए पूरानी कमिटी को भंग कर नई कमिटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से नये कमिटी का संरक्षक मदन मोहन महतो, संजीव कुमार महतो, सुबोध महतो को बनाया गया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गंदगी फैलाने पर स्मार्ट प्वाइंट पर जेएनएसी ने लगाया 10 हजार जुर्माना
कमिटी के अध्यक्ष राज किशोर महतो, उपाध्यक्ष मनोज महतो, सचिव मदन कुमार महतो, सह सचिव राज कुमार महतो, कोषाध्यक्ष दिवस महतो, सह कोषाध्यक्ष लब महतो, निशित महतो, सदस्य राजीव महतो, सागर महतो, रवींद्र नाथ महतो, खोका महतो, अभिजीत महतो, संदीप महतो, हरीश महतो, मनसा राम महतो, अरुण कुमार एवं हिमांशु महतो को चुना गया. सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के सभी सदस्यों द्वारा विद्युत सज्जा, आकर्षक पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई.
[wpse_comments_template]