-
कर्मचारियों और संविदा कर्मियों के वेतन होगा भुगतान
Ranchi : झारखंड के 17 जिलों के आयुष विभाग व आयुष निदेशालय के लिए वित्तीय वर्ष 2030-24 के व्यय के लिए 2 करोड़ 16 लाख 59 हजार 900 रुपये का अतिरिक्त आवंटन किया गया है. पूर्व में 6 करोड़ 80 लाख 65 हजार का आवंटन किया जा चुका है. आवंटित राशि से कर्मचारियों और संविदा कर्मियों के वेतन का भुगतान किया जायेगा. आवंटित राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी संबंधित जिले के आयुष चिकित्सा पदाधिकारी होंगे. वहीं राशि के नियंत्री पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे. संबंधित कोषागार से राशि की निकासी की जायेगी.
इस जिले को इतनी राशि की गयी आवंटित
जिला | राशि |
बोकारो | 15,81,300 |
देवघर | 4,69,800 |
धनबाद | 13,17,200 |
दुमका | 14,18,400 |
गोड्डा | 14,35,100 |
गुमला | 6,86,700 |
गिरिडीह | 1,00,000 |
गढ़वा | 11,45,000 |
हजारीबाग | 21,22,300 |
जमशेदपुर | 14,09,200 |
कोडरमा | 7,68,300 |
लोहरदगा | 6,75,600 |
पलामू | 12,27,500 |
रांची | 1,50,000 |
सिमडेगा | 12,00,000 |
पश्चिमी सिंहभूम | 19,80,000 |
सरायकेला | 15,43,500 |
आयुष निदेशालय | 24,30,000 |
Subscribe
Login
0 Comments