Adityapur : सामाजिक संस्था उद्गम के छठा रक्तदान शिविर में रविवार को ऑटो क्लस्टर प्रांगण में संपन्न हुआ. रक्तदान ईचागढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय साधु चरण महतो, आदित्यपुर नगर निगम की पूर्व पार्षद दिवंगत राजमणि देवी एवं पूर्व पार्षद महेंद्र सरदार की स्मृति में आयोजित था. शिविर में कुल 571 यूनिट रक्त संग्रहित हुए. शिविर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया.
इसे भी पढ़ें: सरायकेला : कांड्रा फ्लीट गार्ड कंपनी के सामने अनियंत्रित बाइक ट्रक में घुसी, तीन की मौत
अर्जुन मुंडा ने रक्तदान को महादान बताया
केंद्रीय मंत्री ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा भले इंसान, चांद और सूरज पर पहुंच चुका है, विज्ञान काफी तरक्की कर चुका है, लेकिन खून का विकल्प बना पाने में आज भी इंसान विफल रहा है. रक्तदान करने से शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है. विशिष्ट अतिथि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी शिरकत की. उन्होंने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करते हुए संस्था के प्रयासों की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि संस्था लगातार ऐसे शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लोगों की मदद हर साल कर रही है. रक्तदान ही महादान है जो इंसान के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है.
इन्हें किया गया सम्मानित
सांसद विद्युत वरण महतो, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पद्मश्री छुटनी महतो, राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षिका संध्या प्रधान, सरायकेला- खरसावां जिला भाजपा अध्यक्ष विजय महतो, भाजपा नेता गणेश महाली, दिवंगत पूर्व विधायक स्वर्गीय साधु चरण महतो की पत्नी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत लक्ष्मण गिलुआ की पत्नी एवं पार्षदों के परिजनों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया.
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
टीम संघर्ष के अरिजीत सरकार ने उद्गम के प्रयासों की सराहना की और कहा इससे रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ता है. शिविर को सफल बनाने में नील पद्मा विश्वास, बोरजो राम हांसदा, रंजन सिंह, जूली महतो, धीरेन महतो, राजरानी महतो, अभिजीत महतो, शीला पाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि साहू, भाजपा नेता अमित सिंहदेव, जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, समाजसेवी गंगा प्रसाद शर्मा, भाजपा नेता सतीश शर्मा, दिवंगत पार्षद राजमणि देवी की पुत्रवधू अर्चना सिंह, पुत्र सोहन सिंह, दिवंगत पार्षद महेंद्र सरदार के पुत्र, भाजपा नेता रंजन दास उर्फ टप्पू, आदित्यपुर मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी झा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
इसे भी पढ़ें:सरायकेला : झारखंड संघर्ष मुक्ति मोर्चा के नाम पर लेवी मांगने वाला गिरफ्तार