Adityapur (Sanjeev Mehta) : आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज गुरुवार को भाजपा ने शेरे पंजाब चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई की. भाजपा आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा : बिंदरी गांव में वन विभाग और ग्रामीणों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन
इस कार्यक्रम में गणेश महाली, अमित सिंह, देवेश महापात्रा, विजय सिंह, अजय सिंह, सुशील मंडल, अनिल सिन्हा, कुमुद रंजन, संजीव रंजन, महेंद्र बांसवाला, प्रशांत मैती, शंकर दास, गुरजीत सिंह, नंदकिशोर चौधरी, रंजीत शांडिल्य, राजकुमार कुमार, अशोक सिंह, शुभम वर्मा, बिनय कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, गीता गोप, माला देवी, मंजू देवी, आरती देवी, अनीता पांडे, मोनी सिंह आदि उपस्थित थे.