Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांग्रेस का 18 से 20 दिसंबर तक कोल्हान भर में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन होगा. तीनों जिले के प्रभारी मंत्री व जिलाध्यक्ष इसमें शामिल रहेंगे. कोल्हान प्रमंडल में आयोजित होने वाले भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा और बंधु तिर्की जालेश्वर महतो, सुबोध कांत सहाय, आलमगीर आलम शामिल होंगे. साथ ही तीनों जिला अध्यक्ष जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है. बता दें कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा पर हैं.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : बारीडीह गुरुद्वारा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन
चुनाव की तैयारी में जुटी है पार्टी
जनवरी में मकर संक्रांति के बाद जिलाध्यक्षों की घोषणा पार्टी द्वारा की जाएगी. वर्ष 2024 में चुनाव है, इसके लिए कांग्रेस पार्टी घटक दलों के साथ चुनाव की तैयारी कर रही है. इस कार्यक्रम के तहत 18 दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम, 19 को पश्चिमी सिंहभूम और 20 को सरायकेला- खरसावां जिले में भारत जोड़ो यात्रा आयोजित होगा. उक्त जानकारी प्रेसवार्ता में कांग्रेस के कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी, सुरेश धारी, आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष रमेश बलमुचू, एवं प्रकाश मंडल ने दी.