- 26 नवंबर को संविधान रैली के साथ होगा यात्रा का समापन
- पर्यावरण चेतना केन्द्र के सहयोग से शुरू हुआ कार्यक्रम
Adityapur (Sanjeev Mehta) : 26 नवंबर को संविधान दिवस है. इसके उपलक्ष्य में इस दिवस को मनाने और संवैधानिक मूल्यों और वैज्ञानिक सोच के प्रसार के लिए छह दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत हुई है. इसका आयोजन भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा), सांइस फॉर सोसायटी झारखंड , गांधी शांति प्रतिष्ठान कर रही है.
इसे भी पढ़ें : चांडिल : जलजमाव से परेशान ईचागढ़ के ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाई सड़क
मंगलवार 21 नवंबर को पोटका क्षेत्र के बड़ा सिगदी स्थित पर्यावरण चेतना केन्द्र के सहयोग से यह अभियान का आरम्भ हुआ है. बता दें कि युवा मंच के तत्वावधान में संविधान यात्रा की शुरूआत हुई है. सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक इस यात्रा के दौरान घुमंतू पुस्तकालय, मोबाइल सिनेमा, पोस्टर प्रदर्शनी और संवाद सत्र का आयोजन किया जाएगा. इसमें इलाके के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी. आज शुरू हुई अभियान में लोगों ने स्टॉल पर लगी विभिन्न पुस्तकों की देखा और अध्ययन किया.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में IAS की कमी होगी दूर, दिसंबर में मिलेंगे 11 अफसर
इस दौरान कुछ वीडियो डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई गईं. जिनमें व्यक्ति, समाज और जीवन मूल्यों की सूक्ष्मता से चित्रण किया गया. परिसर में विभिन्न विषयों को लेकर पोस्टर लगाए गए. जिनमें सौर मंडल और जीव की उत्पत्ति खासकर मानव की उत्पत्ति से लेकर वर्तमान दुनिया के विकास क्रम का चित्रण किया गया है. वैज्ञानिक चेतना की आवश्यकता और इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया. अंत में विशेष रूप से उपस्थित लोगों के साथ एक “संवाद सत्र” चला, जिसमें सांवैधानिक मूल्यों की चर्चा करते हुए एक नागरिक को संविधान प्रदत्त अधिकारों को गहराई से समझने का प्रयास किया गया.
इसे भी पढ़ें : अच्छा भला हमारे लड़के वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया… : राहुल गांधी
कार्यक्रम में विशेष रूप से पर्यावरण चेतना केन्द्र, बड़ा सिगदी के संस्थापक सिद्धेश्वर सरदार, उज्ज्वल कुमार मंडल, माणिक सरदार, सुरेश भूमिज, अर्जुन सरदार, रामेश्वर सरदार, हरिश्चंद्र सिंह भूमिज, गौरी सरदार, जोबा टुडू, सावित्री, लखींदर सरदार, महेन्द्र सरदार, अनीशा सरदार, अमृता सरदार, दीपिका सरदार, उर्मिला भूमिज, जयपाल सिंह सरदार, शत्रुघन सरदार, दर्जनों छात्र-छात्राओं समेत आयोजन समिति के विकास कुमार, अंकुर शाश्वत, अंकित और शशांक शेखर मौजूद रहे. बता दें कि समाज में वैज्ञानिक मानसिकता के विकास को भारतीय संविधान के मौलिक कर्तव्यों की सूची में शामिल किया गया है. संविधान का अनुच्छेद 51ए (एच) के अनुसार ”भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वह वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करे”.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा : पिता ने गोली मारकर बेटी की कर दी हत्या, प्रेम प्रसंग से था नाराज
यात्रा का उद्देश्य
इस यात्रा का उद्देश्य समाज में विज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और अवैज्ञानिक मान्यताओं, अंधविश्वास, रूढ़िवादी परंपराओं आदि से मुक्ति पाने के लिए जन-जन में चेतना जगाना है.
इसे भी पढ़ें : तेनुघाट : बुजुर्ग महिला का शव नदी से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
पहल और सहयोग
आरंभ युवा मंच, जमशेदपुर और द टिस्को टेक्निकल प्रोबेटिशनर्स एसोसिएशन की अगुआई में निकाली जा रही इस यात्रा में सहयोगी की भूमिका में हैं- भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा), सांइस फॉर सोसायटी झारखंड , गांधी शांति प्रतिष्ठान.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : गोमो में पुराने विवाद में मारपीट, सेवानिवृत्त रेल कर्मी समेत 3 घायल
यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रम
घूमंतु पुस्तकालय : इस अभियान के तहत संविधान और विज्ञान की किताबें, महान व्यक्तियों की जीवनी, बच्चों की कहानियां, कविताएं, आदिवासी इतिहास और आदिवासी नायकों के योगदान से जुड़ी पुस्तकें लेकर जाएंगे. बच्चों से इन पुस्तकों की सामग्री पर चर्चा भी की जाएगी.
मोबाइल सिनेमा : भारत के संविधान बनने की प्रक्रिया एवं हमारे मौलिक अधिकारों से जुड़ी फिल्मों की भी प्रदर्शनी होगी. इसके अलावा बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच लैस करने वाली विज्ञान एवं मुद्दे आधारित फिल्मों का भी चित्रण होगा.
पोस्टर प्रदर्शनी : इस यात्रा में संविधान की प्रस्तावना, मौलिक हक और कर्तव्य, पांचवीं अनुसूची और पेसा आदि से जुड़े पोस्टर लगाए जाएंगे. इसके अलावा विज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं.
संविधान यात्रा का विवरण
22 नवंबर’ 2022 (बुधवार ) – पटमदा इंटर कॉलेज, जल्ला
23 नवंबर’ 2022 (गुरूवार ) – अरका जैन यूनिवर्सिटी, गम्हरिया
24 नवंबर’ 2022 (शुक्रवार) – एसआईटीइ कॉलेज (गम्हरिया)
25 नवंबर’ 2022 ( शनिवार ) – काशी साहू कॉलेज, सरायकेला
26 नवंबर’ 2022 ( रविवार ) – पब्लिक रैली, जमशेदपुर