Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीबीआई ने केजरीवाल को अदालत में पेश किया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गये

 NewDelhi :  दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में आज शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेज दिया. यह अनुरोध केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने किया था. आज केजरीवाल को तीन दिन की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद सीबीआई ने अदालत में पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोघ किया. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें   

 ईडी  ने 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था  

सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश सुनयना शर्मा ने आम आदमी पार्टी प्रमुख को जेल भेजने के अनुरोध वाली याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. बाद में अपना फैसला सुनाते हुए अदालत ने अरविंद केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की आदेश दिया. दिल्ली के मुख्यमंत्री को आबकारी नीति में अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को केजरीवाल को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था.  केजरीवाल को निचली अदालत से जमानत मिल गयी थी, जिस पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही