Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला-खरसावां का 22 जनवरी को राजनगर प्रखंड अंतर्गत किसान भवन में मकर मिलन समारोह एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर परिचर्चा का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में सांसद एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री एवं कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा शामिल होंगे. यह जानकारी जिला कार्यकारी अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने दी.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर : बंद घर का ताला तोड़ बाइक समेत नगदी की चोरी, शिकायत दर्ज
परिचर्चा में ये सभी रहेंगे शामिल
उन्होंने बताया कि इस परिचर्चा में पार्टी से जुड़े सभी कांग्रेसी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, छात्र कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, इंटक के पदाधिकारी, पार्टी से जुड़े सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया है.