Search

 
 
 

आदित्यपुर : दुर्गा पूजा में बेहतर सफाई व फॉगिंग की व्यवस्था करेगी नगर निगम

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु बुधवार की शाम अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने बैठक की. इसमें सभी सफाई संवेदक उपस्थित थे. अपर नगर आयुक्त ने नियमित कचरा उठाव, मुख्य सड़क पर झाड़ू लगाना एवं ब्लीचिंग छिड़काव करना सुनिश्चित करने हेतु वार्ड प्रभारियों को निर्देश दिया. साथ ही साथ फॉगिंग करने हेतु रोस्टर निर्धारित भी किया. ठेकेदारों को निर्देश दिया गया कि दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास की साफ-सफाई दुरुस्त करें. दो से चार अक्टूबर तक सभी पूजा पंडालों में फॉगिंग एवं सेनिटाइजेशन करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-drinking-water-crisis-deepens-in-paraguri-villagers-forced-to-wander-for-water/">गालूडीह

: पैरागुड़ी में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण पानी के लिए भटकने को मजबूर

ठेकेदारों को अलर्ट मोड पर काम करने का दिया गया निर्देश

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि आदित्यपुर में दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाया जाता है. ऐसे में साफ-सफाई को लेकर नगर निगम की जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है. इसीलिए सभी ठेकेदारों को अलर्ट मोड पर काम करने का निर्देश दिया गया है. अपर नगर आयुक्त ने सभी पूजा समिति के लोगों से भी अपील की है की साज-सज्जा या पूजा में उपयोग होने वाले किसी भी सामग्री में प्लास्टिक का इस्तेमाल न किया जाए. निगम प्रशासन की तरफ से आम लोगों को भी प्लास्टिक फ्री दुर्गा पूजा मनाने की हिदायत दी गई है. बैठक में सभी सफाई संवेदक, नगर प्रबंधक अनंत खालको, शकील अहमद मेहदी, मणि मुकुट सोरेन, अजय कुमार, वार्ड प्रभारी शशि शेखर, रविंदर राम, सत्यम भारद्वाज आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-unique-tradition-still-prevails-in-kashida-vikrampur-immersion-of-maa-durga-is-done-on-the-shoulder/">घाटशिला

: कशिदा विक्रमपुर में आज भी कायम है अनूठी परंपरा, कंधे पर किया जाता है मां दुर्गा का विसर्जन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही