Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर की युवाओं की संस्था आरंभ युवा मंच ने एक अनोखे पहल की शुरुआत आज से कर रही है. युवा मंच ने युवाओं के लिए पुस्तक से नाता जोड़ो अभियान की आज शुरुआत की. जो 21 से लेकर 26 नवंबर संविधान दिवस तक चलेगी. यह यात्रा कोल्हान क्षेत्र में घुमंतू पुस्तकालय यात्रा के नाम से चलेगी. इसका उद्देश्य विशेष रूप से नई पीढ़ी को पुस्तकों के अध्ययन की ओर उन्मुख करना है. संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए देश भर में चल रहे अभियान के तहत 21 से लेकर 26 नवंबर संविधान दिवस तक कोल्हान क्षेत्र में घुमंतू पुस्तकालय यात्रा निकाली जा रही है. इसके तहत प्रतिदिन एक शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों के बीच संविधान और उससे जुड़े अन्य विषयों को लेकर विभिन्न क्रिया-कलाप किए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें :मदर डेयरी का दूध 2 रुपये हुआ महंगा, नयी कीमत आज से लागू
संविधान और उससे जुड़े अन्य विषयों की दी जाएगी जानकारी
आरम्भ युवा मंच की अगुआई में निकाली जा रही इस यात्रा के तहत प्रतिदिन एक शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों के बीच संविधान और उससे जुड़े अन्य विषयों को लेकर विभिन्न क्रिया-कलाप किए जाएंगे. इस अभियान में सहयोगी की भूमिका में हैं- अरविन्द अंजुम-गांधी शांति प्रतिष्ठान, अर्पिता श्रीवास्तव- भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा), सुखचंद्र झा-गांधी शांति प्रतिष्ठान, दीपक रंजीत-झारखंड जनतांत्रिक महासभा, डॉ. आशुतोष कुमार झा-कलाधारा और मंथन-जन-मुक्ति संघर्ष वाहिनी और पीयूसीएल. इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए विकास कुमार ने कहा कि इसका उद्देश्य विशेष रूप से नई पीढ़ी को पुस्तकों के अध्ययन की ओर उन्मुख करना है, ताकि वे अपने इतिहास के बारे में ज्ञान अर्जित कर सकें. इसके अलावे विभिन्न क्षेत्रों और विषयों को पठन-पाठन के माध्यम से आत्मसात कर सकें. उद्देशिका में समाहित मूल्यों की गहराई से जानकारी हर नागरिक को होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि देश के संविधान के बारे में पूरी जानकारी बहुत ही कम लोग रखते हैं, जबकि संविधान इस देश की आत्मा है और देश का सर्वोच्च विधान और यह नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है. इसकी उद्देशिका में समाहित मूल्यों की गहराई से जानकारी हर नागरिक को होनी चाहिए, लेकिन इस ओर कम ही लोगों का ध्यान जाता है और नतीजा यह है कि जनता के सेवक आज शासक बन बैठे हैं.
इसे भी पढ़ें :माननीय की कोशिश है उनका चेला तस्करी करे!
सघन अभियान के संचालन की यह शुरुआत है
उन्होंने घुमंतू पुस्कालय यात्रा के बारे जानकारी देते हुए कहा कि 21 से 26 नवंबर तक संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के क्रम में सघन अभियान के संचालन की यह शुरुआत होगी और आगे भी राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों में इसका प्रयोग किया जाएगा, ताकि लोग फिर से पुस्तकों की तरफ लौटें और अपनी अध्ययनशीलता को पुनर्जीवित कर समाज और देश के प्रति अपने दायित्वों का प्रभावी तरीके से निर्वहण कर सकें. उन्होंने तमाम युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षा-प्रमियों और बुद्धिजीवियों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें :रांची : पुलिस ने अपराधी सन्नी सिंह के घर की कुर्की जब्ती की
घुमंतू पुस्तकालय यात्रा विवरण
21 नवंबर’ 2022 (सोमवार)- एसएस. हाई स्कूल, गम्हरिया.
22 नवंबर’ 2022 (मंगलवार)- पीपल्स एकेडमी +2 स्कूल, बाराद्वारी, जमशेदपुर.
23 नवंबर’ 2022- घाटशिला कॉलेज, घाटशिला.
24 नवंबर’ 2022- मानव विकास स्कूल गरुड़बासा, टेल्को, जमशेदपुर.
25 नवंबर’ 2022-टाटा कॉलेज, चाईबासा.
26 नवंबर’ 2022- एलबीएसएम कॉलेज, करणडीह, जमशेदपुर.
इसे भी पढ़ें :बॉक्स ऑफिस पर छायी दृश्यम 2, तीन दिनों में 64 करोड़ का किया बिजनेस