Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल के संस्थापक इंजीनियर योगेंद्र यादव (78 वर्ष) को आदित्यपुर वासियों ने नम आंखों से विदाई दी. उनका आज सुबह अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया था. बुधवार की शाम 4 बजे उनकी अंतिम यात्रा गायत्री स्कूल परिसर से पार्वती घाट के लिए रवाना हुआ. बड़े पुत्र सत्य प्रकाश सुधांशू ने मुखाग्नि दी. उनके निधन की खबर पाकर आदित्यपुर के गणमान्य व आम लोगों को गहरा शोक व्याप्त है. उन्होंने महज 7 बच्चों से 1993 में गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल की नींव रखी थी. आज स्कूल में 6 हजार बच्चे पढ़ते हैं. आदित्यपुर के सभी सीबीएसई फॉर्मेट स्कूल में सबसे कम फी इसी स्कूल का है, यही वजह है कि यहां सबसे निम्न तबके के बच्चे सीबीएसई पैटर्न की शिक्षा में कम फी में यहां से प्राप्त करते हैं.
इसे भी पढ़ें :चाईबासा : शैक्षणिक भ्रमण पर गए नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय के बच्चे
इन लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया
यही सपना दिवंगत इंजीनियर योगेंद्र यादव का था. उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले लोगों में पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, यादव समन्वय समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष उमेश यादव, एसएन यादव, कवि विक्रमा सिंह, राजेश यादव, अजय शर्मा, डीएन सिंह यादव, राम वचन यादव, कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश यादव, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत, नमो फैन्स क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा, संजय यादव, श्रीनिवास यादव, रिटायर जज इंद्रासंन यादव, वेदानंद झा, जगदीश नारायण चौबे, अम्बुज कुमार, जगदीश मंडल, राम स्वरूप सिंह, निरंजन मिश्रा, अनिल तिवारी, अर्जुन कुमार, संजय कुमार, अरुण पाठक, बैजू यादव, विनोद उपाध्याय, एसबी सिंह, रामशीष यादव आदि मुख्य थे.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर : आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने जेम्को से ई-टिकट कालाबाजारी करते एक को दबोचा