Adityapur (Sanjeev Mehta) : रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड (आरकेएफएल) कर्मचारी यूनियन (प्लांट 3-4) का त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को चुनाव पदाधिकारी संतोष मिश्रा, रोहित झा और विक्रमादित्य कर्मकार की देखरेख में संपन्न हुआ. इसमें अमित कुमार सिंह अध्यक्ष बने जबकि मिंटू कुमार महामंत्री चुने गए हैं. इनके अलावा आनंद कुमार मिश्रा, अनिल महतो व सुवेन्दु कुईला उपाध्यक्ष, देवाशीष घोष कोषाध्यक्ष, किशन कुमार चंदेल, शशांक षाड़ंगी व उमेश कुमार शर्मा सहायक मंत्री तथा मंजीत सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, ज्योति स्वरूप सिन्हा, अजय कुमार प्रसाद, भूपेंद्र कुमार यादव, कार्तिक हांसदा, ललित कुमार यादव व अनूप किरो कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं. इस मौके पर कंपनी के सीपीओ शक्ति प्रसाद सेनापति और वरीय प्रशासनिक प्रबंधक सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपा.
इसे भी पढ़ें : Kiriburu : सेल, बीएसएल के प्रभारी निदेशक से मिले गुवा के मजदूर नेता, श्रमिकों व बेरोजगारों की समस्याओं से कराया अवगत
Leave a Reply