Adityapur (Sanjeev Mehta) : घुमंतू पुस्तकालय यात्रा की शुरुआत सोमवार को गम्हरिया प्लस 2 उच्च विद्यालय में हुई. इसमें छात्र-छात्राओं ने काफी अभिरुचि दिखाई. बता दें कि संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार हेतु कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में घुमंतू पुस्तकालय यात्रा के पहले दिन सोमवार को गम्हरिया राज्य संपोषित प्लस 2 उच्च विद्यालय परिसर में हुई. इसमें विद्यार्थियों ने काफी रुचि दिखाते हुए स्टॉल पर लगाई गई पुस्तकों का अध्ययन किया और अपने अनुभव साझा किए. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिठाई लाल यादव, सहायक शिक्षक अनिल कुमार सिंह व अन्य शिक्षकों की मौजूदगी में सुबह 10 बजे पुस्तकालय की शुरुआत की गई.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर : आंगनबाड़ी केंद्र गिद्दीवेड़ा में बच्चों के बीच किया पठन-पाठन सामग्री का वितरण
नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने पढ़ी अपनी रुचि की पुस्तकें
आरंभ युवा मंच के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में विशेष रूप से नौवीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी पसंद की पुस्तकें लीं और उनका अध्ययन किया. बाद में उन पुस्तकों के विषय-वस्तु से संबंधित चर्चा में उन्होंने भाग लिया.
इसे भी पढ़ें : BJP और RJD के बीच झूलने वाले पेंडुलम हैं नीतीश- प्रशांत किशोर
संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ
12वीं कक्षा में छात्राओं के बीच संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया गया. घुमंतू पुस्तकालय यात्रा के सफल आयोजन एवं संचालन में कई संस्थाओं व व्यक्तियों का विशेष योगदान रहा. इनमें अरविंद अंजुम- गांधी शान्ति प्रतिष्ठान, अर्पिता श्रीवास्तव- भारतीय जन नाट्य संघ, सुखचंद्र झा- गांधी शान्ति प्रतिष्ठान, दीपक रंजीत- झारखंड जनतांत्रिक महासभा, डॉ. आशुतोष कुमार झा-कलाधारा और मंथन-जन मुक्ति संघर्ष वाहिनी शामिल हैं. आज की घुमंतू पुस्तकालय यात्रा अभियान में अंकुर सारस्वत, विकाश कुमार, प्रदीप रजक, प्रियांक और शशांक शामिल थे.