Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 में तेजस्विनी ग्रुप की महिलाओं ने हरियाली सावन महोत्सव में गीत, नृत्य और फन गेम्स का आयोजन कर जमकर मस्ती की. इस आयोजन को आयोजित करने वाली पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि ने कहा सावन में महिलाएं पति और भाई दोनों को याद करती हैं. पति के लिए हरियाली तीज करती है वहीं भाई को रक्षा बंधन पर राखी बांध उनसे रक्षा की वचन लेती हैं. उन्होंने बताया कि इस सावन महोत्सव को याद करने के लिए कार्यक्रम जेएस टावर में आयोजित किया गया. इस सावन महोत्सव में परबली त्यागी, मीनाक्षी त्यागी, पूनम जायसवाल, पुष्पा मिश्रा, संजू देवी, सरिता तिवारी, डेजी सिंह, सुमन सिंह, नीता कुमारी, कमलावती देवी, निशा झा, संगीता शर्मा, उमा कांति मिश्रा, गुड़िया देवी, वीणापाणि पटेल, गीता देवी, मंजू दुबे, उषा देवी, निशा झा, सरिता पांडे, बबीता सिंह, पूजा सिंह, रीता देवी, अमृता शर्मा, राखी शर्मा, ममता करण, पुष्प लता देवी, सोनी मिश्रा, पम्मी श्रीवास्तव, कांति देवी, प्रतिमा देवी, निशा सिंह आदि शामिल रहीं.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा : साक्ष्य छुपाने के दो आरोपियों को चार साल की सजा, 10 हजार जुर्माना