Ranchi : शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसएनएमसीएच) धनबाद के अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी विभागों में प्राध्यापक एवं सह प्राध्यापक के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया है. संविदा के आधार पर वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से 9 प्राध्यापक और 3 सह प्राध्यापक की नियुक्ति की जायेगी. गौरतलब है कि नियुक्ति 2 वर्षों की अवधि के लिए होगी. अवधि की समाप्ति के बाद परफॉर्मेंस का मूल्यांकन संतोषजनक पाये जाने पर आगामी एक वर्ष के लिए विस्तार वित्त विभाग की सहमति से किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – ईडी के जांच के दायरे में विष्णु अग्रवाल द्वारा पूर्व में खरीदे गये सभी प्रोजेक्ट
16 नवंबर को रिम्स प्रशासनिक भवन में होगा इंटरव्यू
रिम्स के प्रशासनिक भवन में 16 नवंबर को इंटरव्यू लिया जायेगा. चयनित प्राध्यापक को ढाई लाख और सह-प्राध्यापक को दो लाख प्रति माह मानदेय के रूप में भुगतना किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – बेरमो : पीडीएस डीलर का बेटा बना सहायक अभियंता
इन विभागों में होगी नियुक्ति
विभाग | प्राध्यापक |
कार्डियोलॉजी | 01 |
नेफ्रोलॉजी | 01 |
न्यूरोलॉजी | 01 |
गैस्ट्रोइंटेरोलॉजी(मेडिकल) | 01 |
गैस्ट्रोइंटेरोलॉजी(सर्जरी) | 01 |
न्यूरोसर्जरी | 01 |
यूरोलॉजी | 01 |
सीटीवीएस | 01 |
प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी एंड बर्न यूनिट | 01 |
इन विभागों में होगी सह प्राध्यापक की नियुक्ति
विभाग | सह-प्राध्यापक |
नेफ्रोलॉजी | 01 |
न्यूरोलॉजी | 01 |
गैस्ट्रोइंटेरोलॉजी(मेडिकल) | 01 |
इसे भी पढ़ें – महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 39 विधायकों के साथ फिर असम जायेंगे, आखिर क्यों?