Ranchi: आजसू पार्टी मंगलवार को झारखंड में राज्य सरकार के स्थापना दिवस को विश्वासघात दिवस के रुप में मनाएगी. इसके लिए पार्टी ने कहा कि इस विश्वासघात दिवस के लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है. कार्यक्रम में पार्टी राज्य के सभी जिलों में जनपंचायत लगाकर, सरकार के सत्ता में आने से पहले किए गए वादे को बताएगी. जनपंचायत को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो रांची से संबोधित करेंगे.
इसे भी पढ़ें- विभिन्न मुद्दों को लेकर आजसू महिला समिति नये साल पर करेगी आंदोलन
सभी जिलों के प्रभारी आयोजित करेंगे कार्यक्रम
कार्यक्रम के तहत सभी जिलों के प्रभारी अपने-अपने जिला में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रुप से बोकारो के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रांची और गिरिडीह के विधायक डॉ लंबोदर महतो, धनबाद के पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, सरायकेला-खरसांवा के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, गुमला के पूर्व विधायक कमलकिशोर भगत, पलामू के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, साहेबगंज के पूर्व विधायक अकील अख्तर, पूर्वी-सिंहभूम के पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, रामगढ़ और चतरा में मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, कोडरमा में केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी, लोहरदगा में केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, पाकुड़े में केंद्रीय महासचिव एमटी राजा, सिमडेगा में गोपीनाथ सिंह, खूंटी में रामदुलर्भ सिंह मुंडा, पश्चिमी-सिंहभूम में केंद्रीय उपाध्यक्ष सपन सिंह देव, दुमका में केंद्रीय सचिव माधव चन्द्र महतो, हजारीबाग में केंद्रीय सचिव मनोज चंद्रा, गोड्डा में केंद्रीय सचिव अजय सिंह, जामताड़ा में केंद्रीय सचिव महेश राय, गढ़वा में केंद्रीय सचिव सतीश कुमार, लातेहार में केंद्रीय सचिव लाल गुड्डू नाथ शाहदेव और पार्टी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष देवघर में सुबोध प्रसाद रहेंगे.
इसे भी पढ़ें- पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग पर आजसू पार्टी करेगी चरणबद्ध आंदोलन
हरमू मैदान में विश्वासघात दिवस के आयोजन को नहीं मिली अनुमति
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए डॉ देवशरण भगत ने बताया गया कि इस कार्यक्रम का आयोजन पहले हरमू मैदान में होना था पर कोविड 19 का हवाला देते हुए जिला प्रशासन ने मैदान में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी. जहां आजसू पार्टी को हरमू मैदान में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी वहीं दूसरी तरफ मोरहाबादी मैदान में सरकार के स्थापना दिवस पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है. इससे सरकार ने दोहरा चरित्र को उजागर किया है.