Search

 
 
 

नीट पेपर लीक : हजारीबाग के ओएसिस स्कूल पहुंची सीबीआई, प्रिंसिपल से पूछताछ जारी

 
Hazaribagh/Ranchi : नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए हजारीबाग के कल्लू चौक मंडई रोड स्थित स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर एहसान उल हक के आवास पर दिल्ली बोकारो और धनबाद की सीबीआई टीम पहुंची है. टीम ने कई बिंदुओं पर उनके आवास पर जांच की और उनसे पूछताछ की. फिर उन्हें लगभग 1:00 बजे स्कूल लाया गया और वहां भी कई बिंदुओं पर जांच चल रही है.  आपको बता दें कि पटना के जिस रामकृष्णा नगर स्थित एक निजी स्कूल से बरामद हुआ नीट यूजी 2024 का अधजला जब्त प्रश्न पत्र मिला था. उसका सीरियल कोड हजारीबाग (झारखंड) के मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल परीक्षा केंद्र से लीक हुआ था. बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के सत्यापन में प्रथम दृष्टया इस परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र की पैकिंग के संदिग्ध पॉलीबैग, संबंधित अभ्यर्थी से बरामद मूल प्रश्न पत्र की पैकिंग और संबंधित पैकिंग ट्रंक में इन सभी के साथ छेड़छाड़ होना पाया गया है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/highest-number-of-murders-took-place-in-santhal-pargana-and-north-chhotanagpur-range-of-jharkhand/">झारखंड

के संथाल परगना व उत्तरी छोटानागपुर रेंज में सबसे अधिक हुई हत्या

प्रश्न पत्र की सॉल्वड पीडीएफ कॉपी संजीव कुमार उर्फ लूटन मुखिया ने भेजा था

ईओयू की जांच में खुलासा हुआ है कि प्रश्न पत्र की सॉल्वड पीडीएफ कॉपी संजीव कुमार उर्फ लूटन मुखिया के माध्यम से गिरफ्तार अभियुक्त बालदेव कुमार उर्फ चिंटू के मोबाइल पर परीक्षा तिथि यानि पांच मई 2024 की सुबह पहुंची थी. जिसके बाद उसे अभ्यर्थियों को रटवाया गया. अधजले प्रश्न के सीरियल कोड से संबंधित जानकारी 20 जुलाई को एनटीए से मिलने के बाद स्पष्ट हुआ कि यह सीरियल कोड हजारीबाग के मंडई रोड के कल्लू चौक स्थित ओएसिस स्कूल का है. इसके बाद ईओयू की टीम ने हजारीबाग जाकर इसका सत्यापन किया. सत्यापन में पैकिंग ट्रंक में प्रथम दृष्टया छेड़छाड़ होना पाया गया है. इसे भी पढ़ें -अलकतरा">https://lagatar.in/alcatraz-scam-pmla-court-sentences-vijay-tiwari-to-3-years-imprisonment/">अलकतरा

घोटाला : PMLA कोर्ट ने विजय तिवारी को सुनाई 3 साल की सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही