Varanasi : उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन यह यात्रा शनिवार को वाराणसी के गोलेगड्डा क्षेत्र से आगे बढ़ी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य पार्टी नेताओं के साथ खुली जीप में सवार होकर काशी विश्वनाथ मंदिर गये. वहां पूजा-अर्चना की. नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
#WATCH | Varanasi: UP Congress president Ajay Rai says, “Rahul Gandi visited the Kashi Vishwanath temple and got blessings of Baba Vishwanath and Maa Ganga… Every BJP leader is allowed to enter the temple with their cameras but we weren’t allowed by the administration. Also,… pic.twitter.com/FFkmEQroTV
— ANI (@ANI) February 17, 2024
भारत जोड़ो न्याय यात्रा | DAY 35
आज हम ‘न्याय की महायात्रा’ लेकर वाराणसी की जनता के बीच पहुंच चुके हैं।
आप सब हमारे साथ जुड़ें, देश और प्रदेश में फैले अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करें।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा 🇮🇳
न्याय का हक, मिलने तक ✊🏽 pic.twitter.com/SqIqGglBPo— Congress (@INCIndia) February 17, 2024
मंदिर के गोदौलिया क्षेत्र में भ्रमण किया
इसके बाद मंदिर के गोदौलिया क्षेत्र में भ्रमण किया. अपना दल (कमेरावादी) की नेता और कौशांबी के सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल भी वाराणसी में इस यात्रा में शामिल हुईं. वह खुली जीप में राहुल गांधी के बाईं ओर खड़ी थीं. उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को चंदौली जिले से शुरू हुई.
यात्रा उत्तर प्रदेश से राजस्थान की ओर रुख करेगी
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वह राय बरेली में इस यात्रा में शामिल होंगे. यात्रा उत्तर प्रदेश से राजस्थान की ओर रुख करेगी. पूर्व से पश्चिम में मणिपुर से मुंबई तक यह यात्रा 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों से गुजरेगी. इस यात्रा का उद्देश्य रास्ते में आम लोगों से मिलते हुए न्याय का संदेश देना है.