Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमजीएम में डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना से चिकित्सकों में आक्रोश, हड़ताल से राज्यभर में चिकित्सा सेवा ठप

Advertisement
Advertisement
सफेद कोट की शांति अब बनेगी क्रांति के नारों के साथ ओपीडी सेवाओं को किया ठप Ranchi : एमजीएम जमशेदपुर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेश उरांव के साथ मारपीट की घटना के बाद दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने से राज्य भर के चिकित्सकों में आक्रोश है. दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए), झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवाएं संघ(झासा), जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन(जेडीए) रिम्स और एएचपीआई ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है. आज शुक्रवार सुबह 6 बजे से दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी. हालांकि इस बीच इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेगी. [caption id="attachment_764584" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/rims-333.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इलाज की उम्मीद में बैठा मरीज[/caption]

रिम्स की ओपीडी सेवाओं को बंद कराया, धरने पर बैठे

[caption id="attachment_764585" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Rims-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ओपीडी बंद कराते चिकित्सक[/caption] इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले चिकित्सकों ने आज राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रिम्स की ओपीडी सेवाओं को बंद करा दिया. सभी चिकित्सक एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए रिम्सोनियन हॉल में धरने पर बैठ गये. इस दौरान सफेद कोट की शांति, अब बनेगी क्रांति के नारों के साथ रिम्स परिसर गूंज उठा.

हड़ताल की वजह से बढ़ी मरीजों की  परेशानी

[caption id="attachment_764586" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Rims6666.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इलाज के लिए भटकते मरीज[/caption] धनबाद जिले के आमझार से आये मुकेश कुमार मंडल ने कहा कि उसकी आंख में समस्या है. इलाज के लिए रिम्स आये थे. यहां पहुंचने पर पता चला कि आज डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है. इलाज नहीं हो पायेगा. आंख में चुभन हो रही है. [caption id="attachment_764590" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Rims-7777.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ओपीडी काउंटर में पसरा सन्नाटा[/caption]

विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल

डॉ प्रदीप सिंह(सचिव, आईएमए),डॉ भारती कश्यप(अध्यक्ष, आईएमए वीमेंस विंग), डॉ जयदीप चौधरी(अध्यक्ष, जेडीए), डॉ विकास कुमार(सीनियर रेसिडेंट) समेत बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही