Ranchi : भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह मेयर आशा लकड़ा ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पार्टी की मजबूती के साथ ही कई विषयों पर चर्चा की. साथ ही झारखंड के राजनीतिक हालात पर विशेष चर्चा की. भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बताया कि केंद्रीय योजनाओं के प्रति झारखंड सरकार का रवैया ठीक नहीं है. राज्य सरकार की मनमानी और अफसरशाही के कारण झारखंड के लाभुकों को केंद्रीय योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है.
इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना : चयनित 529 लाभुकों के आवास निर्माण के लिए किया गया एकरारनामा
Subscribe
Login
0 Comments