Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Asian Games : भारतीय महिला शूटर्स का कमाल, दिलाया चौथा गोल्ड मेडल

Advertisement
Advertisement
भारत ने महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता LagatarDesk : चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत ने स‍िल्वर मेडल के बाद गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर लिया है.  मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में यह कमाल किया है. मनु, ईशा और रिदम की टीम कुल 1759 अंक के साथ शीर्ष पर रही. मनु ने क्वालीफिकेशन की अंतिम रेपिड फायर सीरीज में 98 अंक के साथ शीर्ष पर रहकर फाइनल में जगह बनायी. वहीं चीन ने 1756 अंक के साथ सिल्वर मेडल (रजत पदक) जीता. जबकि दक्षिण कोरिया की टीम 1742 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही.  भारत की झोली में कुल 16 मेडल हो गये हैं. इसमें 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. (पढ़ें, बिहार">https://lagatar.in/bihar-eight-ias-transferred-one-given-additional-charge/">बिहार

: आठ IAS का तबादला, एक को अतिरिक्त प्रभार)

चौथे दिन निशानेबाजी में ही सिल्वर मेडल के साथ खोला था खाता

इससे पहले भारत ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. सिफ्त सामरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक की तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन में 1764 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रही.मेजबान चीन ने कुल 1773 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया. जबकि दक्षिण कोरिया ने 1756 अंक के साथ कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीता. सिफ्ट और आशी क्रमश: दूसरे और छठे स्थान पर आकर फाइनल में जगह बना ली है. जबकि माणिनी 18वें स्थान के साथ फाइनल में प्रवेश नहीं कर पायी. सिफ्ट ने 594 अंक बनाये जो क्वालीफाइंग में संयुक्त रूप से नया एशियाई रिकॉर्ड है. इसे भी पढ़ें : NIA">https://lagatar.in/nias-big-action-against-khalistani-terrorists-raids-at-51-places-in-rajasthan-uttar-pradesh-including-punjab-delhi/">NIA

की खालिस्तानी आतंकियों, गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, यूपी के 51 ठिकानों पर रेड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही