Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती की अध्यक्षता में एक होटल में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का संकल्प यात्रा को लेकर तैयारी बैठक की गई. संकल्प यात्रा के सफल एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर रूप रेखा तय किया गया. बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद, संकल्प यात्रा के प्रभारी विनोद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव, सरोज महापात्र, चंडी चरण साव, विजय पांडेय, संजय अग्रवाल, संजय तिवारी, रंगलाल महतो, साकेत अग्रवाल, माला दे, नौशाद अहमद, श्रीवत्स घोष, साधन मल्लिक, निर्मल दुबे, बाप्तू साव, सुरेश माहली सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : मुसाबनी : एसटीसीजी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के अध्यक्ष बने प्रेम कुमार