Baharagora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा शाखा मैदान 12 अक्टूबर (गुरुवार) को होने वाले विधानसभा स्तरीय संकल्प यात्रा को लेकर पंडाल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है. वहीं बहरागोड़ा भाजपा मंडल की ओर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न गांव के लोगों के साथ संपर्क किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश आनंद गोस्वामी, बहरागोड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी व जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे.
इसे भी पढ़ें : किरीबुरु : बीएमएस ने असंगठित मजदूरों के लिये सामाजिक सुरक्षा की मांग की