Baharagora : प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के अंगारीशोल के उलडीह टोला में लगा 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर दो माह से खराब पड़ा था. ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुखिया राम मुर्मू को दी. उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी सांसद विद्युत वरण महतो को दी एवं ट्रांसफॉर्मर बदलने का आग्रह किया. सांसद ने त्वरित पहल करते हुए बिजली विभाग से संपर्क कर ट्रांसफॉर्मर बदलने का निर्देश दिया. विभाग ने शुक्रवार को 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों को उपलब्ध करवाया.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा : जिला व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को, छह विचाराधीन कैदी होंगे रिहा
ग्रामीणों में खुशी, सांसद का किया धन्यवाद
ट्रांसफार्मर का उद्घाटन मुखिया राम मुर्मू ने नारियल फोड़ कर किया. ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया और सांसद तथा मुखिया को धन्यवाद दिया. मौके पर समाय माणंडी, झंन्टु मुर्मू, लालमोहन माणंडी, बुड़ान मांडी, लंगु मांडी, सागून हांसदा, रामदास मांडी, सीतानास मुर्मु, झपल हेम्ब्रम, हिकीम मांडी, सुकदा मुर्मू, लेपा हेम्ब्रम, दुलाल मुर्मू, गोपाल मांडी, धर्मेन हेम्ब्रम, विश्वजीत राना, पपु गिरि, रवीन्द्र नाथ मंडी और ग्रामीण उपस्थित थे.