Bahragoda : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड की ब्राह्मणकुंडी पंचायत के गामारिया गांव की छात्रा निवेदिता महापात्रा को मैट्रिक में बेहतर रिजल्ट करने पर शुक्रवार को सम्मानित किया. डॉ गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा प्रखंड के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में परचम लहराया है. उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों के प्रति अपनी शुभकामनायें प्रकट की. उन्होंने आशा प्रकट किया कि प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपनी मेधा तथा प्रतिभा के बल पर देश का मान बढ़ायेंगे. इस अवसर पर भाजपा बड़शोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री बत्स घोष , भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मानिक दास, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गणेश हाँसदा , स्वपन महापात्रा, बिपल्व शंकर दे, लिटू आइच, यादव महापात्रा, राज महापात्रा, राजकुमार पैड़ा तथा देवाशीष दत्ता भी उपस्थित थे.