Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित लैंपस में शुक्रवार को विधायक समीर कुमार महंती ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया. इसमें साधारण धान 2050 रूपये प्रति क्विंटल तथा उत्तम धान 2070 रूपये प्रति क्विंटल की दर से किसान धान बेचेंगे. विधायक समीर कुमार महंती ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र के खुल जाने से किसानों को बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा. किसान अपना धान लैंपस में बेच कर उचित मूल्य प्राप्त करें.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : नव वर्ष के जश्न को लेकर प्रशासन गंभीर, लाईन होटल एवं ढाबों में पुलिस ने की छापेमारी
काफी संख्या में लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर बहरागोड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश साहू, बहरागोड़ा अंचल अधिकारी जीतराय मुर्मू, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष असीत मिश्रा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, उप प्रमुख मुन्ना होता, गौरी शंकर महतो, रास बिहारी साव, अरुण बारिक, मदन मन्ना, कंप्यूटर ऑपरेटर असित दे, तापस साव आदि उपस्थित थे. पाटपुर पंचायत के गुणाधर बेरा नामक किसान ने 46.40 क्विंटल धान बेचा.