LagatarDesk : नवंबर खत्म होने में बस चार दिन बच गये हैं. फिर दिसंबर का महीना आ जायेगा. दिसंबर में कुल 16 दिन बैंक रहेंगे. यानी इस दिन बैंकों का कामकाज नहीं होगा. हालांकि बैंकों में छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के मुताबिक रहेगी. लेकिन इनमें से कुछ छुट्टियां ऐसी भी हैं जिसमें देशभर के बैंक बंद होगें.
बैंकों के काम शिड्यूल करने से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट
ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े कुछ काम हैं तो उससे पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें. ताकि आपको पता हो कि कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे. साथ ही किस-किस दिन बैकों में काम नियमित रुप से होगा. ऐसे में आपको अपने काम को छुट्टियों के हिसाब से शिड्यूल करने में आसानी होगी.
16 में से 6 दिन देशभर के बैंक होंगे बंद
आरबीआई की लिस्ट के अनुसार, दिसंबर में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे. जिसमें 4 छुट्टी रविवार की हैं. साथ ही दूसरा और चौथा शनिवार बैंकों में कामकाज नहीं होगा. यानी 16 में से 6 दिन पूरे भारत के बैंक बंद होंगे. वहीं क्रिसमस में भी पूरे देशभर के बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
जानते हैं कौन-कौन से दिन बैंक रहेंगे बंद
तारीख |
कारण |
कहां रहेंगे बैंक बंद |
3 दिसंबर |
फेस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियर (शुक्रवार) |
पणजी |
5 दिसंबर |
साप्ताहिक अवकाश (रविवार) |
देशभर में बैंक बंद |
11 दिसंबर |
दूसरा शनिवार |
देशभर में बैंक बंद |
12 दिसंबर |
साप्ताहिक अवकाश (रविवार) |
देशभर में बैंक बंद |
18 दिसंबर |
यू सो सो थाम की डेथ एनिवर्सरी (शनिवार) |
शिलॉन्ग |
19 दिसंबर |
साप्ताहिक अवकाश (रविवार) |
देशभर में बैंक बंद |
24 दिसंबर |
क्रिसमस फेस्टिवल (शुक्रवार) |
आइजोल |
25 दिसंबर |
क्रिसमस और चौथा शनिवार (शनिवार) |
देशभर में बैंक बंद |
26 दिसंबर |
साप्ताहिक अवकाश (रविवार) |
देशभर में बैंक बंद |
27 दिसंबर |
क्रिसमस सेलिब्रेशन (सोमवार) |
आइजोल |
30 दिसंबर |
यू कियांग नॉन्गबाह (गुरुवार) |
शिलॉन्ग |
31 दिसंबर |
न्यू ईयर इवनिंग |
आइजोल |