LagatarDesk : नया साल शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. फिर नया साल यानी जनवरी का महीना आ जायेगा. आरबीआई ने जनवरी 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट के अनुसार, साल के पहले महीने कुल 17 दिन बैंक बंद रहेंगे. देश के अलग-अलग जगहों पर 10 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होंगे. इसके साथ ही 5 रविवार और 2 शनिवार को देशभर के बैंक बंद होंगे.
छुट्टियों के हिसाब से शिड्यूल करें काम
ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े कुछ काम हैं तो उससे पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें. ताकि आपको पता हो कि कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे. साथ ही किस-किस दिन बैकों में काम नियमित रुप से होगा. ऐसे में आपको अपने काम को छुट्टियों के हिसाब से शिड्यूल करने में आसानी होगी. आपको बैंक जाकर वापस भी नहीं लौटना पड़ेगा.
इसे भी पढ़े ; चुनाव आयोग आज तय करेगी, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होगा या नहीं
17 में से 6 दिन देशभर के बैंक होंगे बंद
आरबीआई की लिस्ट के अनुसार, जनवरी में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे. जिसमें 4 छुट्टी रविवार की हैं. साथ ही दूसरा और चौथा शनिवार बैंकों में कामकाज नहीं होगा. यानी 16 में से 6 दिन पूरे भारत के बैंक बंद होंगे. वहीं सिक्किम की राजधानी गंगटोक में बैंकों में साल की शुरूआत में लगातार 4 दिन कामकाज नहीं होगा. यहां 1 से 4 जनवरी तक बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में लोगों को यहां परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
जानते हैं कौन-कौन से दिन बैंक रहेंगे बंद
तारीख | कारण | कहां रहेंगे बैंक बंद |
1 जनवरी | नया साल (शनिवार) | देशभर में बैंक बंद |
2 जनवरी | सप्ताहिक अवकाश (रविवार) | देश भर में बैंक बंद |
3 जनवरी | नया साल और लासूंग (सोमवार) | सिक्किम |
4 जनवरी | लासूंग (मंगलवार) | सिक्किम |
8 जनवरी | दूसरा शनिवार | देशभर में बैंक बंद |
9 जनवरी | सप्ताहिक अवकाश (रविवार) | गुरु गोबिंद सिंह जयंती और वीक ऑफ |
11 जनवरी | मिशनरी दिवस (मंगलवार) | मिजोरम |
12 जनवरी | स्वामी विवेकानंद जयंती (बुधवार) | कोलकाता |
14 जनवरी | मकर संक्रांति (शुक्रवार) | अहमदाबाद और चेन्नई |
15 जनवरी | पोंगल (शनिवार) | आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु |
16 जनवरी | सप्ताहिक अवकाश (रविवार) | देशभर में बैंक बंद |
18 जनवरी | थाईपुसम उत्सव (मंगलवार) | चेन्नई |
22 जनवरी | चौथा शनिवार | देशभर में बैंक बंद |
23 जनवरी | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और सप्ताहिक अवकाश (रविवार) | देशभर में बैंक बंद |
25 जनवरी | राज्य स्थापना दिवस (मंगलवार ) | हिमाचल प्रदेश |
26 जनवरी | गणतंत्र दिवस (बुधवार) | देशभर में बैंक बंद |
30 जनवरी | सप्ताहिक अवकाश (रविवार) | देशभर में बैंक बंद |