Bermo : गोमिया प्रखंड के स्वांग स्थित नेहरू उच्च विद्यालय के मैदान में झारखंडी भाषा संघर्ष समिति की एक आम सभा हुई. मुख्य अतिथि तीर्थनाथ आकाश ने कहा कि खतियानी पहचान ही असली झारखंडी है. झारखंडियों को अपने हक व अधिकार के लिए जागरूक होना होगा. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा झारखंडियों को सिर्फ छलने का कार्य किया जा रहा है लेकिन झारखंडी जनता अब जाग चुकी है. जल, जंगल व जमीन हम झारखंडियों का है, कई लोग विस्थापित हो गए हैं और इसका फायदा दूसरे लोग उठा रहे हैं, इसे चलने नहीं दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर : भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच NEET 2022 परीक्षा संपन्न
लोगों ने दिखायी एकजुटता
इस सभा की अध्यक्षता आजसू नेता संतोष महतो व संचालन कृष्ण किशोर ने किया. सभा को पूर्व जिप सदस्य टिकैत महतो, गोपी महतो, संतोष रवानी, महेश देशमुख, अंगद कुमार आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर कौशल्या देवी (विधायक डॉ लंबोदर महतो की धर्मपत्नी), कुमारी रेशमा भारती, गीता देवी, रविशन टुडू, गीता देवी, प्रेमलता देवी, धनेश्वरी देवी, ललवा देवी, अमृत कुमार आदि उपस्थित थे. इसके पूर्व समिति के सदस्यों द्वारा फुसरो के निर्मल चौक से जारंगडीह, कथारा होते हुए गोमिया तक मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया.
इसे भी पढ़ें-रांची: बोकारो के संत जेवियर स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन